सर्व वैश्य गरिमा मंच की बैठक संपन्न, 5 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह का ऐलान

सर्व वैश्य गरिमा मंच की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला कार्यालय बदायूँ में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ओमप्रकाश ने की।

बैठक में मंच के संरक्षक एवं लोकप्रिय विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने कहा कि इस वर्ष होली मिलन समारोह को भव्य और दिव्य रूप से मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में सभी समाजों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर समारोह की शोभा बढ़ाएं।

जिलाध्यक्ष शिव स्वरूप गुप्ता ने जानकारी दी कि इस वर्ष होली मिलन समारोह सिटी मॉल में विशाल स्तर पर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने वैश्य और व्यापारी समाज से विशेष अनुरोध करते हुए कहा कि 5 मार्च को सायं 3 बजे समय से पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

बैठक में शिव स्वरूप गुप्ता, मुनीश अग्रवाल, नितिन गुप्ता, अजय मथुरिया, नितीश वाष्णेय, पंकज, ओमप्रकाश, भगवान स्वरूप, जितेंद्र गिरी सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.