दीप से दीप जले, और समाज में एकता का उजियारा फैले — राजपुरोहित महासंघ दिल्ली-एनसीआर का दीपावली स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह हर्षोल्लास से सम्पन्न
नई दिल्ली। दीपावली के पावन अवसर पर “दीप से दीप जले, और समाज में एकता का उजियारा फैले” — इसी भाव के साथ राजपुरोहित महासंघ दिल्ली-एनसीआर द्वारा दीपावली स्नेह मिलन एवं संस्थापक एवं वरिष्ठ सदस्यों का सम्मान समारोह बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं गुरु महाराज खेताराम जी की आरती के साथ हुआ, जिसने पूरे वातावरण को भक्ति और सकारात्मक ऊर्जा से भर दिया।
कार्यवाहक अध्यक्ष श्री कानसिंह गुरड़ाई ने अपने संबोधन में महासंघ की गतिविधियों का विस्तारपूर्वक उल्लेख किया। उन्होंने समाज की प्रगति के लिए किए गए कार्यों की जानकारी दी तथा आगामी चुनाव प्रक्रिया पर वरिष्ठ सदस्यों के साथ खुली चर्चा की।
सभी समाजबंधुओं ने सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव रखा कि कार्यकारिणी का गठन Consensus (सर्वसम्मति) से किया जाए ताकि समाज में एकता और पारदर्शिता बनी रहे। चर्चा के पश्चात, श्री कानसिंह गुरड़ाई की अध्यक्षता में तीन निर्वाचन अधिकारियों की नियुक्ति की गई —
श्री गोविंद सिंह निम्बाड़ा
श्री सोहन सिंह पुरोहितासनी
श्री श्रवण सिंह नारवा
इन अधिकारियों को आगामी चुनाव प्रक्रिया के संचालन का पूर्ण दायित्व सौंपा गया, जो पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और लोकतांत्रिक होगी।
महासचिव श्री जोरावर सिंह कनोड़िया ने 2010 से 2025 तक की गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की और महासंघ की उपलब्धियों का विस्तृत विवरण देते हुए भावी अध्यक्ष के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा संस्थापक एवं वरिष्ठ सदस्यों का सम्मान समारोह। इस अवसर पर कार्यवाहक अध्यक्ष श्री कानसिंह गुरड़ाई ने सुदर्शन न्यूज चैनल के राष्ट्रीय समन्वयक डॉ. राजकुमार राजपुरोहित का दुपट्टा एवं गुरु महाराज की तस्वीर भेंट कर सम्मान किया और महासंघ के कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार में उनके योगदान के लिए आभार जताया।
इसके साथ ही समाज के वरिष्ठ नागरिकों, समाजसेवियों और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले समाजबंधुओं को भी सम्मानित किया गया।
श्री गुरड़ाई ने कहा — “यह सम्मान केवल व्यक्तियों का नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, एकता और परंपरा का सम्मान है। यह नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।”
समारोह का समापन भजन-भक्ति संध्या और प्रसादी के साथ हुआ, जिसमें सभी समाजबंधुओं ने आनंदपूर्वक सहभागिता की। वातावरण भक्ति, सौहार्द और आनंद की भावना से ओतप्रोत रहा।
इस अवसर पर राजपुरोहित महासंघ दिल्ली-एनसीआर की कार्यकारिणी के सभी सदस्य उपस्थित रहे:
अध्यक्ष: कान सिंह गुरडाई
महासचिव: ज़ोर सिंह कानोडिया
सह सचिव: पवन सिंह ढाबर
कोषाध्यक्ष: प्रहलाद सिंह मादड़ी
सदस्य: श्रवणसिंह नारवा, जबरसिंह भासुंदा, डूंगरसिंह किसनासर, सत्यनारायणसिंह किसनासर, भागीरथसिंह धीरदेसर, स्वरूपसिंह चावण्डा, ओमसिंह कानासर
राजपुरोहित महासंघ दिल्ली-एनसीआर का यह आयोजन समाज की एकता, सहयोग और समरसता का अद्भुत उदाहरण बनकर सामने आया।
