यूपी में बड़े पैमाने पर IPS अफसरों के तबादले: गाजियाबाद-आगरा के पुलिस कमिश्नर बदले, कई जिलों को मिले नए पुलिस कप्तान

मथुरा, बुलंदशहर, बाराबंकी और बागपत को मिले नए पुलिस कप्तान, देर रात 11 IPS अधिकारियों के हुए तबादले

लखनऊ: योगी सरकार ने प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। गाजियाबाद और आगरा के पुलिस कमिश्नर बदले गए हैं। आगरा के मौजूदा पुलिस कमिश्नर जे. रविन्दर गौड़ को गाजियाबाद का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है, जबकि आगरा पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस महानिरीक्षक दीपक कुमार को नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है।

मथुरा, बुलंदशहर, बाराबंकी और बागपत में नए एसपी नियुक्त

इसके अलावा कई जिलों में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों (एसएसपी) और पुलिस अधीक्षकों (एसपी) के तबादले किए गए हैं।

  • शैलेश कुमार पांडे को मथुरा का नया एसएसपी बनाया गया है।
  • दिनेश कुमार सिंह, जो पहले बाराबंकी के एसपी थे, अब बुलंदशहर के एसएसपी होंगे।
  • अर्पित विजयवर्गीय को बाराबंकी का एसपी और
  • सूरज कुमार राय को बागपत का एसपी बनाया गया है।
  • प्रेमचंद, जो पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड में तैनात थे, अब छठी वाहिनी पीएसी मेरठ के सेनानायक बनाए गए हैं।

Massive transfer of IPS officers in UP Ghaziabad-Agra police commissioners changed, many districts get new police captains

नीलाब्जा चौधरी को लखनऊ में नई जिम्मेदारी

नीलाब्जा चौधरी को एडीजी एटीएस लखनऊ से हटाकर एडीजी सीआईडी लखनऊ में नियुक्त किया गया है। वहीं गाजियाबाद के पूर्व पुलिस कमिश्नर अजय कुमार मिश्रा को पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज परिक्षेत्र में भेजा गया है।

प्रेम कुमार गौतम और अन्य अधिकारियों को भी नई तैनाती

प्रेम कुमार गौतम को पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज से एटीएस लखनऊ का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है।

मथुरा से शैलेश कुमार पांडेय को हटा कर पुलिस उपमहानिरीक्षक आगरा तैनात किया गया है।

11 IPS अधिकारियों को मिली नई तैनाती

मंगलवार देर रात जारी तबादला सूची में कुल 11 आईपीएस अधिकारियों को नई तैनातियाँ दी गई हैं। इस फेरबदल को कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.