रामपुर। सामाजिक संगठन हम एकता मंच की मासिक बैठक नैनीताल रोड स्थित राष्ट्रीय कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शादाब शफ़ीक़ ख़ां ने की।
बैठक में SIR प्रक्रिया को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। शादाब शफ़ीक़ ख़ां ने कहा कि सभी लोग एसआईआर प्रक्रिया को गंभीरता से लें और आवश्यक दस्तावेज़ों के साथ अपने फ़ॉर्म जल्द से जल्द भरकर जमा करें। उन्होंने बताया कि बीएलओ घर-घर जाकर फ़ॉर्म वितरित कर रहे हैं, जहां बीएलओ नहीं पहुंच पा रहे हैं, वहां लोग स्वयं उनसे संपर्क करें। उन्होंने कहा कि हम एकता मंच की टीम जनता की मदद के लिए हर संभव सहयोग कर रही है और किसी भी परेशानी की स्थिति में मंच के सदस्य लोगों की सहायता करेंगे।
राष्ट्रीय महासचिव मास्टर फ़िरोज़ ख़ान ने कहा कि संगठन जनहित के सभी मुद्दों पर राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि जनता के वोट लेने वाले नेता आज वोट बनवाने में मदद नहीं कर रहे हैं। एसआईआर प्रक्रिया में इनकी निष्क्रियता चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए इन तथाकथित जनसेवकों को आगे आना चाहिए।
बैठक में प्रसिद्ध समाजसेवी राजू ख़ां ठेकेदार अपने साथियों के साथ हम एकता मंच से जुड़े। साथ ही लईक अहमद को वार्ड संख्या 41 का अध्यक्ष घोषित किया गया। आज़म ख़ां और मुकर्रम ख़ां भी संगठन में शामिल हुए।
राष्ट्रीय अध्यक्ष शादाब शफ़ीक़ ख़ां और राष्ट्रीय महासचिव मास्टर फ़िरोज़ ख़ान ने सभी नए सदस्यों का स्वागत किया और उन्हें संगठन की सदस्यता प्रदान की।
बैठक में मास्टर ज़ुबैर अहमद, शाकिर ख़ां, मोहम्मद नाज़िम, इक़बाल ख़ां, डॉ. शुऐब ख़ां, मुनीर ख़ां, मुनव्वर मियां और समीर ख़ां सहित कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
