पाकिस्तान की जेल में मेजर ने किया इमरान खान का रेप, मेडिकल रिपोर्ट वायरल; क्या है सच्चाई?

नई दिल्ली: भारत-पाकिस्तान के बीच हालिया पहलगाम हमले के चलते तनाव का माहौल बना हुआ है। इसी बीच पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान की जेल में इमरान खान का एक पाकिस्तानी सेना के मेजर ने यौन शोषण किया है। इस खबर को कई सोशल मीडिया हैंडल्स द्वारा पाकिस्तानी न्यूज पोर्टल ‘डॉन’ के हवाले से साझा किया गया है। कुछ हैंडल्स ने एक कथित मेडिकल रिपोर्ट भी पोस्ट की है, जिसमें बलात्कार की बात कही गई है।

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, “इमरान खान के साथ पाकिस्तानी आर्मी के मेजर ने बलात्कार किया है। पाकिस्तान की जेलों में पुरुषों के खिलाफ यौन हिंसा आम है। यह व्यक्ति की गरिमा को तोड़ने का तरीका है।”

हालांकि, इन सभी दावों की अभी तक किसी भी आधिकारिक स्रोत से पुष्टि नहीं हुई है। लाइव हिन्दुस्तान भी इस खबर की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मार्च में इमरान खान की तबीयत को लेकर चिंता के बाद अदियाला जेल में डॉक्टरों की एक टीम ने उनका मेडिकल परीक्षण किया था। पाकिस्तानी अखबार डॉन ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि यह चेकअप लगभग 30 मिनट तक चला, लेकिन रिपोर्ट तुरंत सार्वजनिक नहीं की गई थी।

इमरान खान की पार्टी, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के एक वरिष्ठ नेता ने आरोप लगाया था कि खान को न तो अपनी बहनों और न ही किसी करीबी रिश्तेदार से मिलने की इजाजत दी जा रही है। यहां तक कि उनके पारिवारिक डॉक्टर को भी मिलने की अनुमति नहीं दी गई, जिससे उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंताएं और बढ़ गई थीं।

फिलहाल यह साफ नहीं है कि वायरल हो रही खबर और मेडिकल रिपोर्ट कितनी प्रामाणिक हैं। जब तक पाकिस्तान सरकार या अधिकृत मीडिया संस्थान इस पर आधिकारिक बयान जारी नहीं करते, तब तक इस खबर को अफवाह मानना ही विवेकपूर्ण होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.