मीरजापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोर, वांछित अपराधी और शराब तस्करों सहित कुल 18 आरोपी गिरफ्तार

  • रिपोर्ट- मंजय वर्मा

मीरजापुर, 17 जून 2025। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा के निर्देशन में जनपद मीरजापुर पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में अपराधियों के खिलाफ सघन अभियान चलाकर कई बड़ी कार्रवाइयाँ की हैं। वाहन चोरी, फर्जी दस्तावेज, अवैध शराब और वारण्टियों की गिरफ्तारी के तहत पुलिस को उल्लेखनीय सफलता मिली।

थाना जिगना: दो शातिर चोर गिरफ्तार
उप निरीक्षक राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस टीम ने मुराजपुर मंदिर के पास से दो वाहन चोर संगम लाल बिन्द और अरबिन्द कुमार बिन्द को गिरफ्तार किया। इनके पास से चोरी की एक मोटरसाइकिल (UP 61 AP 6321), एक समरसेबल, एक पंखा और एक अवैध तमंचा बरामद किया गया। अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर उन्हें जेल भेजा गया।

थाना हलिया: फर्जी दस्तावेज बनाकर जमीन बेचने वाला गिरफ्तार
भूमि विवाद में फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन बैनामा कराने के आरोप में हनिफ पुत्र अमिरूद्दीन को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ धारा 318(4), 319(2), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई की गई।

थाना विन्ध्याचल, कछवां, को0 देहात, ड्रमण्डगंज: कुल 7 वांछित अपराधी गिरफ्तार
थाना विन्ध्याचल: यस जायसवाल

थाना कछवां: अवधेश सिंह उर्फ लाखन सिंह

को0 देहात: शीतला यादव व काशी

ड्रमण्डगंज: आलोक चौरसिया व मंगल प्रसाद चौरसिया

सभी को उनके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।

थाना चिल्ह: दो शराब तस्कर गिरफ्तार
राजेश कुमार और राकेश वर्मा को 10-10 लीटर अवैध कच्ची देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अंतर्गत केस दर्ज हुआ।

शांति व्यवस्था के लिए 22 लोगों पर कार्रवाई
जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु 22 व्यक्तियों को बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के तहत चालान किया गया।

थानावार संख्याएं इस प्रकार हैं:

कोतवाली कटरा: 01

कोतवाली देहात: 02

लालगंज: 05

सन्तनगर: 01

चुनार: 05

अदलहाट: 03

अहरौरा: 05

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अपराध पर नकेल कसने के लिए जनपद स्तर पर यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.