- रिपोर्ट: शिवेंदु श्रीवास्तव
Sonbhadra। अंतरराज्यीय लकड़ी तस्करी के खिलाफ वन विभाग को बड़ी सफलता मिली है। Renukoot क्षेत्र में टीम ने प्रतिबंधित साखू (साल) लकड़ी से भरे एक ट्रक को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि यह ट्रक छत्तीसगढ़ से बिहार की ओर जा रहा था।
वन विभाग को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पिपरी रेंज के रेंजर राघवेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम ने निगरानी शुरू की। इसी दौरान मुरधवा मोड़ के पास ट्रक चालक ने टीम को देखकर भागने की कोशिश की, लेकिन पीछा कर उसे Robertsganj मंडी के पास पकड़ लिया गया।
वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका चालक
जांच के दौरान चालक पंचम सिंह लकड़ी से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि एक फॉर्च्यूनर वाहन ट्रक की रेकी कर रहा था, जिससे तस्करी के बड़े नेटवर्क की आशंका जताई जा रही है।
ट्रक जब्त, आगे की कार्रवाई जारी
वन विभाग ने लकड़ी से भरे ट्रक को कब्जे में लेकर सोनभद्र वन प्रभाग को सौंप दिया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा।
इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय तस्करों में हड़कंप मच गया है और वन विभाग की सख्ती का संदेश भी गया है।
