भोजपुर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

गाजियाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना भोजपुर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए वांछित सह-आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, 13 फरवरी 2026 को पीड़िता के परिजनों द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी कि उनकी 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाया गया और उसके साथ गलत काम किया गया। मामले में तत्काल मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।

आज 20 मार्च 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी समीर को गिरफ्तार किया, जिसकी उम्र करीब 21 वर्ष बताई जा रही है। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर वारदात में शामिल होने की बात कबूल की है।

पुलिस अब मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी है।

 

khabre junction

Leave A Reply

Your email address will not be published.