बाराबंकी में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 9 ठिकानों पर छापा, 25 लीटर कच्ची शराब बरामद

  • रिपोर्ट- कपिल सिंह

बाराबंकी उत्तर प्रदेश में योगी सरकार द्वारा लगातार आए जा रहे हैं अवैध शराब का कारोबार करने वालों पर पर लगातार कमरतोड़ कार्रवाई चल रही है । इसी क्रम में उपजिलाधिकारी,क्षेत्राधिकारी व आबकारी निरीक्षक हैदरगढ़ की संयुक्त कार्रवाई में
ग्राम जरगावां, रसूलपुर धनाई का पुरवा थाना असन्द्रा में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 हैदरगढ़ मय अधीनस्थ स्टाफ द्वारा दबिश दी गई। दबिश के दौरान 9स्थानों पर छापे मारते हुए लगभग 25लीटर कच्ची शराब बरामद किया गया नियमानुसार कार्रवाई करते हुए आबकारी अधिनियम के तहत 3अभियोग पंजीकृत किया गया। दबिश के दौरान उक्त ग्राम के ग्रामवासियों को अवैध शराब के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया गया एवं आस पास अवैध शराब के निर्माण/बिक्री/परिवहन की गतिविधियों के संचालन होने के बारे में सूचना दिये जाने की भी अपील की गयी इसके अतिरिक्त क्षेत्रांतर्गत आबकारी दुकानों का सघन निरीक्षण उपजिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी हैदरगढ़ के साथ किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.