रामपुर में अधिवक्ता फारूक अहमद की हत्या के विरोध में हाईवे जाम, जिला पंचायत गेट पर वकीलों का प्रदर्शन
रामपुर में अधिवक्ता फारूक अहमद की हत्या के बाद अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। घटना के विरोध में गुस्साए अधिवक्ताओं ने जिला पंचायत गेट के सामने हाईवे जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया। जिला पंचायत कार्यालय पुलिस अधीक्षक आवास के बराबर स्थित है, जहां बड़ी संख्या में अधिवक्ता एकत्र होकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।
प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने “जिला प्रशासन हाय-हाय”, “जिला पंचायत मुर्दाबाद” जैसे नारे लगाकर अपना विरोध जताया। अधिवक्ताओं का कहना है कि दिनदहाड़े जिला पंचायत परिसर में अधिवक्ता की हत्या होना कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
प्रदर्शन के कारण हाईवे पर यातायात प्रभावित हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मौके पर पुलिस बल तैनात कर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया गया।
अधिवक्ताओं ने मांग की कि हत्या के सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाकर स्थिति सामान्य करने का प्रयास किया और मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
khabre junction
