थाना लालगंज साइबर क्राइम टीम ने लौटाई शिक्षक की ठगी गई राशि, पीड़ित ने जताया आभार

  • रिपोर्ट- मंजय वर्मा

मीरजापुर। 27 अगस्त 2025 को  थाना लालगंज साइबर क्राइम टीम ने ऑनलाइन ठगी की घटना में कार्रवाई करते हुए शिक्षक के खाते से निकाली गई ₹5000/- की धनराशि वापस कराई।

ग्राम गंगहरा खुर्द निवासी सुभाष चन्द्र मौर्या पुत्र रामजनक मौर्या, जो पेशे से शिक्षक हैं, ने दिनांक 13.08.2025 को थाना लालगंज में NCRP पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत संख्या 33108250094435 के अनुसार, किसान निधि फंड के नाम पर एक अज्ञात APK फाइल डाउनलोड कराई गई थी, जिसके जरिए ठगों ने उनके खाते से ₹5000/- की ऑनलाइन ठगी कर ली थी।

शिकायत दर्ज होने के बाद थाना लालगंज की साइबर सेल टीम ने जांच शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर सोमेन वर्मा के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में साइबर पुलिस टीम ने तकनीकी जांच कर ठगी गई राशि को वापस कराने में सफलता हासिल की।

राशि वापस मिलने के बाद पीड़ित शिक्षक सुभाष चन्द्र मौर्या ने थाना पहुंचकर पुलिस अधिकारियों एवं साइबर क्राइम टीम का आभार व्यक्त किया और उनकी भूरी-भूरी प्रशंसा की। साथ ही उन्हें साइबर जागरूकता अभियान के तहत भविष्य में होने वाली ऑनलाइन ठगी से बचने के लिए महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

साइबर क्राइम टीम थाना लालगंज में शामिल सदस्य:

संजय कुमार सिंह – थानाध्यक्ष, थाना लालगंज

संतोष कुमार – कम्प्यूटर आ०, थाना लालगंज

कां. कुलदीप पाल – थाना लालगंज

मा0का0 अंजली – थाना लालगंज

👉 पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे अज्ञात लिंक्स, APK फाइल और संदिग्ध कॉल्स से सतर्क रहें तथा किसी भी ठगी की घटना की तत्काल सूचना NCRP पोर्टल या 1930 हेल्पलाइन नंबर पर दें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.