तिवारी गैंग के 4 बदमाशों को लखीसराय पुलिस ने किया गिरफ्तार,एसपी अजय कुमार ने की प्रेस वार्ता
एसपी ने कहा,पुलिस पूरी तरह से चौकस,अपराधकर्मियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा
- रिपोर्ट: सरफराज आलम
लखीसराय।लखीसराय जिले के जमुई मोड के निकट पंजाब नेशनल बैंक के समीप से कवैया थाना के थाना अध्यक्ष अमित कुमार एवं सशस्त्र बल के द्वारा छापेमारी कर तिवारी गैंग के 4 सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
इस संबंध में लखीसराय एसपी अजय कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि इन अपराधियों पर पुलिस अपनी पैनी नजर रखी हुई थी पुलिस को गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया।छापेमारी के क्रम में पुलिस ने बेगूसराय जिले के फुलवरिया थाना क्षेत्र के शोकहारा ग्राम निवासी विक्की मिश्रा,अमित तिवारी,राहुल तिवारी तथा ध्रुव कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने उनके पास से दो मोबाइल एटीएम कार्ड एवं चोरी की गई 3900 की राशि भी पुलिस ने बरामद किया है।एसपी अजय कुमार ने बताया है कि यह लखीसराय पुलिस के लिए बड़ी सफलता है।बदमाशों की गिरफ्तारी में जिले की डीआईयू टीम की भूमिका भी काफी अहम रही।देखा जाए तो बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर लखीसराय पुलिस प्रशासन पूरे एक्शन मोड में दिख रही है।एसपी अजय कुमार की मानें तो अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस पूरी तरह से चौकस है।अपराधकर्मियों को किसी भी कीमत पर बक्शा नहीं जाएगा।
