लखीसराय के डीएम मिथिलेश मिश्रा व एसपी अजय कुमार ने पूज्य राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर अर्पित की भावभीनी पुष्पांजलि
गांधी जयंती के अवसर पर डीएम ने की घोषणा, कहा- लखीसराय नगर के विभिन्न चौक चौराहों पर अन्य महापुरुषों की प्रतिमा का किया जाएगा अनावरण
- रिपोर्ट: सरफराज आलम
लखीसराय। राष्ट्रपिता पूज्य महात्मा गांधी की 156वीं जयंती के अवसर पर जिला मुख्यालय अवस्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र एवं पुलिस अधीक्षक अजय कुमार की ओर से संयुक्त रूप से पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि तथा नमन एवं वंदन किया गया।मौके पर जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने कहा कि लखीसराय नगर के विभिन्न चौक चौराहों पर कई अन्य महापुरुषों के प्रतिमा का अविलंब अनावरण किया जाएगा।उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता पूज्य महात्मा गांधी के प्रतिमा स्थल को भी बेहतर तरीके से सौंदर जी कारण के कार्य बरसात समाप्त होते ही पूरे किए जाएंगे।उन्होंने कहा कि लखीसराय जिले को पर्यटन के क्षेत्र में बढ़ावा दिए जाने को लेकर जिला प्रशासन की ओर से हर संभव प्रयास किए जाएंगे।जिला पदाधिकारी ने कहा कि कानून एवं संविधान की रक्षा करना हर एक नागरिकों का दायित्व है जो कानून के दायरे में चलते हैं उनका जिला प्रशासन स्वागत करती है।वहीं एसपी अजय कुमार ने कहा की सभी लोगों को कानून का पालन करना चाहिए।उन्होंने सख्त संदेश देते हुए कहा कि कानून से अलग हटकर चलने वालों की खैर नहीं है।मौके पर जिले के कई बुद्धिजीवी, समाजसेवी आदि मौजूद थे।सभी ने बापू के सपने को साकार करने का संकल्प लिया।
