लखीसराय(सरफराज आलम)भारतीय जनता पार्टी, लखीसराय द्वारा आज लखीसराय विधानसभा प्रधान कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने की।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह एवं प्रदेश सह मीडिया प्रभारी राजीव रंजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला प्रभारी संजय सिंह, जिला महामंत्री सनोज साहू, जिला उपाध्यक्ष हिमांशु कुमार,संजय सिंह,जिला मीडिया प्रभारी अजय कुशवाहा, जिला मंत्री हिमांशु पटेल,ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष विकास आनंद, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष आशा पासवान,नीतू आर्य,नीतू सिंह सहित सभी मंडल अध्यक्ष एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक के दौरान आगामी 06 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस को उत्सव के रूप में मनाने को लेकर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा की गई। कार्यक्रम को भव्य एवं सफल बनाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श करते हुए कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।इस अवसर पर मुख्य अतिथि धीरेन्द्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि संगठन की विचारधारा, समर्पण और सेवा भाव को जन-जन तक पहुंचाने का अवसर है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे प्रत्येक बूथ तक पहुंचकर पार्टी की उपलब्धियों एवं सिद्धांतों को आम जनता तक पहुंचाएं और स्थापना दिवस को उत्सव के रूप में मनाएं।
वहीं जिला प्रभारी संजय सिंह ने अपने वक्तव्य में कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता से ही संभव है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से समन्वय बनाकर कार्यक्रम को सफल बनाने तथा अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर बल दिया।जिलाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि स्थापना दिवस को संगठनात्मक एकता और उत्साह के साथ मनाते हुए पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं।
