अनुराग बसु की फिल्म ‘मेट्रो…इन दिनों’ में अहम भूमिका निभाएंगे कुश जोतवानी

वेब सीरीज 'नॉक नॉक... कौन है?' से चर्चा में आए अभिनेता की नई फिल्म 4 जुलाई को होगी रिलीज, कुश जोतवानी को मिली अनुराग बसु की बहुप्रतीक्षित फिल्म में बड़ी भूमिका

मुंबई: अभिनेता कुश जोतवानी, जो हाल ही में रिलीज़ हुई वेब सीरीज ‘नॉक नॉक… कौन है?’ में अपने शानदार अभिनय से सुर्खियां बटोर चुके हैं, अब अनुराग बसु की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मेट्रो…इन दिनों’ में नजर आएंगे। यह फिल्म 4 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। फिल्म महानगरों में समकालीन रिश्तों की जटिलताओं को लेकर आधारित है।

कैसे मिला बड़ा मौका, कुश ने साझा किया अनुभव
कुश जोतवानी ने बताया कि जब वे मुंबई में अपनी वेब सीरीज दिल दोस्ती डिलेमा के पहले शेड्यूल की शूटिंग कर रहे थे, तभी उन्हें अनुराग बसु के प्रोडक्शन हाउस से एक ज़ूम कॉल के बारे में सूचना मिली।
उन्होंने कहा, “बसु सर ने मुझे कहानी सुनाई और ऑडिशन देने को कहा। यह बातचीत बहुत ही सहज और स्पष्ट थी, जिससे उनके प्रोफेशनल अप्रोच का पता चलता है।”

 होटल रूम से दिया ऑडिशन, उड़ान से पहले मिला रोल
कुश ने बताया कि जब वे बेंगलुरु में दूसरे शेड्यूल की शूटिंग में व्यस्त थे, उन्हें स्क्रिप्ट भेजी गई। उन्होंने अपने होटल के कमरे से ऑडिशन रिकॉर्ड कर तुरंत भेजा।
“डीडीडी के आखिरी दिन, जब मैं फ्लाइट में चढ़ने ही वाला था, तभी कॉल आया कि मुझे फिल्म में रोल मिल गया है,” उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा। शूटिंग चार दिन बाद ही शुरू हो गई थी।

कुश का अभिनय करियर नए मुकाम की ओर
दिल दोस्ती डिलेमा में अपनी शानदार उपस्थिति के बाद अब कुश जोतवानी का अनुराग बसु जैसे प्रतिष्ठित निर्देशक की फिल्म में मल्टीस्टारर कास्ट के साथ अभिनय करना उनके करियर का एक नया अध्याय है।
प्रशंसक अब बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि वे ‘मेट्रो…इन दिनों’ में किस तरह आधुनिक प्रेम की जटिलताओं को अनुराग बसु की खास शैली में जीवंत करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.