“”योग की शक्ति को जानें और अपनी क्षमता को उजागर करे “” करे योग,,, रहे निरोग

मानसरोवर साहिब सेवा समिति द्वारा मनाया गया "अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस" आध्यात्मक, सामंजस्य एवं शान्ति के लिए योग

ऐलनाबाद 21 जून ( एम पी भार्गव )अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की मानसरोवर ‘ साहिब परिवार की तरफ से सभी देशवासियों को बधाई व शुभकामनाएं । योग करने से व्यक्ति में एक नई शक्ति का संचार होता है, जो हमारे बॉडी पार्ट को हेल्दी रखने का काम करता हे, इसे के साथ ही थे हमारे शरीर के सातों चक्रों को भी प्रभावित करता है! योग वैदिक समय से हमारे जीवन का हिस्सा रहा है, यह एक ऐसी विद्या है जो तन मन और आत्मा को संतुलन में रखती है’ योग केवल आसनों का अभ्यास नहीं है, बल्कि यह एक जीवन शैली है
जो अनुशासन एकाग्रता और आत्म चिंतन सिखाती है, योग आपके तन को ही नहीं बल्कि आपके स्वस्थ दिमाग और शांत मन को भी दिशा देता है यह अंदरूनी ऊर्जा को जागृत करता है और आपको भावनात्मक रूप से मजबूत बनाता है जो कि कहीं ना कहीं आपके भविष्य के विजन को पूरा करने में अहम रोल अदा करता है

Leave A Reply

Your email address will not be published.