सिर्फ 20 रुपये में मिलेगा 2 लाख रुपये का बीमा: जानें पीएम सुरक्षा बीमा योजना के फायदे, पात्रता और अप्लाई करने की प्रक्रिया

क्या है प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY)?

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) एक सरकारी एक्सिडेंटल इंश्योरेंस स्कीम है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2015 में हुई थी। इस योजना के अंतर्गत केवल 20 रुपये सालाना प्रीमियम में 2 लाख रुपये तक का बीमा कवर दिया जाता है। खास बात यह है कि इस योजना में शामिल होने के लिए किसी मेडिकल जांच की आवश्यकता नहीं होती।

10 साल में 51 करोड़ लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन: 9 मई 2025 को इस योजना के 10 वर्ष पूरे हो चुके हैं और अब तक 51 करोड़ से अधिक लोग इसका लाभ उठा चुके हैं। यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद है, जो आमतौर पर महंगे बीमा प्रीमियम वहन नहीं कर सकते।

  1. कौन ले सकता है इस योजना का लाभ?
  • आयु सीमा: 18 से 70 वर्ष तक के लोग इस योजना के लिए पात्र हैं।
  • बैंक खाता जरूरी: आपके पास किसी भी सरकारी या निजी बैंक में सेविंग्स अकाउंट होना अनिवार्य है।
  • ऑटो डेबिट की सुविधा: बीमा प्रीमियम हर साल 31 मई को आपके बैंक खाते से ऑटो डेबिट के माध्यम से काटा जाता है।
  • बीमा अवधि: 1 जून से अगले साल 31 मई तक के लिए बीमा कवर मान्य रहता है।

2. कहां और कैसे करें आवेदन?

  • ऑफलाइन आवेदन: आप अपने नजदीकी बैंक शाखा में जाकर इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • ऑनलाइन आवेदन: बैंक की इंटरनेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग ऐप से भी अप्लाई किया जा सकता है।
  • एक ही बैंक खाता मान्य: यदि आपके पास एक से अधिक बैंक अकाउंट हैं, तो आप केवल एक ही खाते से इस योजना में नामांकन कर सकते हैं।

3. क्या-क्या मिलेगा बीमा कवर में?

  • मृत्यु पर: दुर्घटना में पॉलिसी होल्डर की मौत होने पर नॉमिनी को ₹2 लाख का मुआवजा मिलता है।
  • पूर्ण अपंगता पर: स्थायी रूप से दोनों आंखों, दोनों हाथों या पैरों की कार्यक्षमता खोने पर ₹2 लाख मिलते हैं।
  • आंशिक अपंगता पर: एक आंख, एक हाथ या एक पैर के नुकसान की स्थिति में ₹1 लाख का भुगतान किया जाता है।
  • प्राकृतिक आपदा: भूकंप, पेड़ गिरना, सांप काटना आदि जैसी घटनाएं भी योजना में कवर होती हैं।
  • अपवाद: आत्महत्या की स्थिति में बीमा कवर लागू नहीं होगा।
  • नोट: यह योजना हॉस्पिटल में इलाज का खर्च कवर नहीं करती।

4. क्लेम की प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेज

  • एक्सिडेंटल केस में पुलिस रिपोर्ट जरूरी: सड़क हादसा, ट्रेन से गिरना, डूबना, हत्या आदि मामलों में FIR या पुलिस रिपोर्ट आवश्यक है।
  • प्राकृतिक आपदा में अस्पताल रिकॉर्ड जरूरी: सांप के काटने, घर गिरने जैसी घटनाओं में अस्पताल की रिपोर्ट अनिवार्य है।
  • क्लेम वेरिफिकेशन: सभी जरूरी डॉक्यूमेंट जमा करने के बाद बीमा कंपनी जांच करेगी और सही पाए जाने पर बीमा राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेज दी जाएगी।

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना जरूरतमंदों के लिए बेहद लाभदायक है। सिर्फ 20 रुपये सालाना के खर्च पर 2 लाख रुपये तक का एक्सिडेंटल इंश्योरेंस सुरक्षा कवच प्रदान करता है। यह योजना आम आदमी की वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में सरकार का एक अहम कदम है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.