कैटरीना कैफ के खूबसूरत बालों और दमकती त्वचा का राज़: विक्की कौशल की मां का खास तेल और उनका ब्यूटी रूटीन
जन्मदिन पर जानिए कैटरीना कैफ की खूबसूरती का राज़
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ आज (16 जुलाई) अपना 42वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर उनके फैंस यह जानने को उत्सुक हैं कि बढ़ती उम्र में भी उनकी त्वचा इतनी दमकती और बाल इतने घने कैसे हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में कैटरीना ने अपने ब्यूटी सीक्रेट्स और हेयर केयर रूटीन का खुलासा किया, जिसमें उन्होंने विक्की कौशल की मां द्वारा बनाया गया खास तेल भी शामिल बताया।
जब नहीं होती शूटिंग, कैसा होता है कैटरीना का लुक?
कैटरीना ने बताया कि शूटिंग न होने के दिनों में वह मेकअप से दूर रहती हैं।
“मैं तब तक मेकअप नहीं लगाती जब तक कोई दोस्त घर न आए या बाहर जाना न हो। उस समय भी मैं चाहती हूं कि मेरी स्किन सांस ले सके।”
उनका कहना है कि वो हल्के और वेटलेस मेकअप प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं — जैसे मल्टी-यूज़ क्रीम ब्लश, आई क्रेयॉन और लिप टिंट। कभी-कभी थोड़ा कंसीलर भी लगा लेती हैं।
कैटरीना कैफ की स्किनकेयर रूटीन: ‘गुआ शा है कमाल का टूल’
कैटरीना ने बताया कि उनकी त्वचा बेहद संवेदनशील है और वो अब सिर्फ डर्मेटोलॉजिस्ट-एप्रूव्ड प्रोडक्ट्स ही इस्तेमाल करती हैं।
“अगर कुछ ज़्यादा भारी या रिच लग जाए तो स्किन पर छोटे-छोटे पोर्स ब्लॉक हो जाते हैं। इसलिए मैं हमेशा हाइपोएलर्जेनिक और एक्सपर्ट द्वारा सुझाए गए प्रोडक्ट ही यूज़ करती हूं।”
उनकी स्किनकेयर में हाल ही में जो चीज़ शामिल हुई है, वो है गुआ शा (Gua Sha)।
“मैं पहले सोचती थी कि इससे कुछ खास नहीं होगा, लेकिन अब मुझे लगने लगा है कि ये एक बेहद कारगर टूल है। गुआ शा के लिए ऑयल में स्लिप होना जरूरी है ताकि स्किन न खिंचे।”
विक्की कौशल की मां का बना तेल है कैटरीना का हेयर केयर सीक्रेट
कैटरीना ने यह भी बताया कि वो विक्की कौशल की मां द्वारा तैयार किया गया घरेलू तेल अपने बालों में लगाती हैं।
“ये अब तक का सबसे शानदार तेल है जो मैंने इस्तेमाल किया है। इसमें प्याज़, आंवला और एवोकाडो जैसे प्राकृतिक तत्व होते हैं। इसे लोहे के बर्तन में लगभग 24 घंटे पकाया जाता है।”
उन्होंने कहा कि घरेलू उपाय बेहद असरदार होते हैं और उनकी मां सासुमा का यह नुस्खा उनके लिए बेहद फायदेमंद रहा है।
नोट: यह लेख केवल सूचना के लिए है। किसी भी सौंदर्य या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के लिए डॉक्टर या विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
