Kashgunj: मानपुर नगरिया इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन शेरवानी पेट्रोल पंप की सहारे किया था कंटेनर ढाई सौ लीटर डीजल चोरी
- रिपोर्ट: हरिश्चंद्र ,कासगंज
कासगंज जनपद के सोरों थाने की मानपुर नगरिया में एक कंटेनर UK06 CB 9477 गांव हसनपुर के रहने वाला शिवकुमार राजपूत जिसका चालक है उसके कंटेनर से 350 लीटर डीजल हुआ चोरी उसने कंटेनर को इंडियन ऑयल पंप मानपुर नगरिया शेरवानी इंटर कॉलेज के पास के सहारे 17 फरवरी को रात 9:00 बजे पेट्रोल पंप के गार्ड की अनुमति से खड़ा किया था क्योंकि कंटेनर चालक मानपुर नगरिया के नजदीक हसनपुर गांव का रहने वाला है वह रुद्रपुर उत्तराखंड से ट्रक में माल लादकर राजस्थान और अहमदाबाद के लिए ले जा रहा था उसका गांव इसी बीच रास्ते में पड़ता है इस वजह से वह एक नाइट अपने घर पर रुकने के लिए उसने ट्रक को मानपुर नगरिया के इंडियन ऑयल पंप के सहारे खड़ा किया ट्रक चालक ने बताया कि उसने कंटेनर की रात में रखवाली करने के लिए पेट्रोल पंप के गार्ड पप्पू ₹50 दिए थे लेकिन जब वह 18 फरवरी की सुबह आया तो उसकी डीजल टैंक से 350 सौ लीटर डीजल चोरी हो गया इसकी शिकायत जब उसने उसे गार्ड पप्पू से की तो उसने कहा मुझे नहीं मालूम वह दो-तीन दिनों से पेट्रोल पंप संचालक एवं गार्ड एवं पंप पर काम करने वाले सभी कर्मचारियों से आग्रह कर रहा था लेकिन इसके बावजूद उसकी कोई सुनने वाला नहीं था तो उसने आज अपने कंटेनर को स्टार्ट कर पेट्रोल पंप के सामने नेशनल हाईवे सड़क पर खड़ा कर रोड जाम कर दिया मौके पर उसकी पत्नी भी आ गई और वह भी बीच रोड पर बैठ गई जिससे दोनों तरफ 500 मीटर वाहनों की लंबी लाइनें लग गई सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस ने पहुंचकर ट्रक चालक को समझा बुझाकर उसका ट्रक साइड में खड़ा करवाया और यातायात को खुलवा दिया भास्कर टीम ने जब इस संबंध में चौकी इंचार्ज बलवीर सिंह से बात की तो उन्होंने बताया वह इस समय बाहर हैं इस संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है
