- रिपोर्ट; हरिश्चंद्र कासगंज
कासगंज: जिले में पुलिस प्रशासन को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अंकित शर्मा ने 10 इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारियों के तबादले करते हुए विभिन्न थानों और शाखाओं में फेरबदल किया है। इस आदेश के तहत विजेंद्र सिंह को मीडिया सेल कासगंज का प्रभारी बनाया गया है।
जारी आदेश के अनुसार प्रभारी निरीक्षक सोरों जगदीश चंद्र को ढोलना थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। वहीं ढोलना थाने के प्रभारी गोविंद बल्लभ शर्मा को सहावर कोतवाली का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है।
पुलिस लाइन में तैनात इंस्पेक्टर लोकेश भाटी को सोरों थाना अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सर्विलांस सेल के प्रभारी प्रेमपाल सिंह को पटियाली थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।
ढोलना थाने में तैनात अतिरिक्त निरीक्षक हरविलास को अब पुलिस अधीक्षक का वाचक नियुक्त किया गया है। सहावर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र सिंह को मीडिया सेल प्रभारी कासगंज की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा सहावर थाने में तैनात अतिरिक्त निरीक्षक वृजकिशोर को पुलिस लाइन से संबद्ध किया गया है, जबकि पुलिस अधीक्षक के वाचक चंद्रेश गौतम को अतिरिक्त निरीक्षक बनाकर सहावर कोतवाली भेजा गया है।
पुलिस अधीक्षक अंकित शर्मा ने सभी संबंधित अधिकारियों को आदेश का तत्काल प्रभाव से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
