- रिपोर्ट: प्रेम सिन्हा
पटना। कैलाशपति इंफ्रा होम्स की ओर से राजधानी पटना के शिवी कम्युनिटी हॉल में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विनय पाठक और शत्रुधन उपाध्याय द्वारा किया गया।
समारोह की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। मुख्य अतिथि के रूप में भोजपुरी सिनेमा के महानायक Kunal Singh उपस्थित रहे। विशेष अतिथियों में राजद नेता मधु मंजरी, सुप्रसिद्ध अभिनेत्री संजना पांडेय, पूर्व डीजीपी एस.के. भारद्वाज, धीरज कुशवाहा, छोटू सिंह, गोल्ड मैन प्रेम सिंह, निकिता तिवारी, ज्योति सिंह, बी. प्रियम, प्रिया सिंह वत्स, सिटीजेन ग्रुप के एमडी चंदन कुमार, डॉ. अमृता एवं समीर परिमल शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन मधु मंजरी एवं एंकर विजया ने किया।
समारोह में सभी अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।
इस मौके पर विनय पाठक ने कहा कि होली केवल रंगों का ही नहीं, बल्कि भाईचारे और सौहार्द को बढ़ावा देने वाला त्योहार है। होली, दीपावली और ईद जैसे पर्व आपसी प्रेम और एकता का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि होली मिलन समारोह एकता का प्रतीक है, जो पुराने गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाने और प्रेम बांटने का अवसर देता है।
कार्यक्रम ने सामाजिक समरसता और आपसी सद्भाव का संदेश देते हुए लोगों को रंगों के इस पावन पर्व को मिल-जुलकर मनाने की प्रेरणा दी।
khabre junction
