जेजेपी की स्थापना दिवस रैली होगी ऐतिहासिक: अंजनी लढा

बोले— भाजपा शासन में हर वर्ग त्रस्त

ऐलनाबाद,। जननायक जनता पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष अंजनी लढा ने कहा कि 7 दिसंबर को जुलाना में आयोजित होने जा रही जेजेपी की 8वीं स्थापना दिवस रैली ऐतिहासिक साबित होगी। उन्होंने दावा किया कि लाखों की भीड़ उमड़कर इस बात का प्रमाण देगी कि जेजेपी ही हरियाणा की सबसे लोकप्रिय राजनीतिक पार्टी है, जिसमें प्रत्येक वर्ग के हित सुरक्षित हैं।

शुक्रवार को जारी बयान में अंजनी लढा ने बताया कि पार्टी नेतृत्व द्वारा आमजन से सीधे संवाद कर रैली का आमंत्रण दिया जा रहा है और तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है।

उन्होंने कहा कि मौजूदा भाजपा शासन में प्रदेश का हर वर्ग दुखी है। बेरोजगारी, महंगाई, व्यापारियों से वसूली व अपराध, महिलाओं के प्रति उत्पीड़न, किसानों की समस्याएँ व अन्य कई मुद्दे चरम पर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल व्याप्त है और शासन-प्रशासन का नियंत्रण कहीं दिखाई नहीं देता।

लढा ने कहा कि स्थापना दिवस रैली में इन सभी महत्वपूर्ण मुद्दों को जोरदार तरीके से उठाया जाएगा तथा जेजेपी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा आगे की रणनीति सार्वजनिक की जाएगी।

उन्होंने विश्वास जताया कि यह रैली हरियाणा की राजनीति में बदलाव का परचम लहराने का काम करेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.