रांची। झारखंड में नगर निकाय चुनाव के नतीजे तेजी से सामने आ रहे हैं। राज्य में कुल 48 शहरी निकायों—9 नगर निगम, 20 नगर परिषद और 19 नगर पंचायत—के लिए मतदान हुआ था। विभिन्न स्थानों से विजेताओं के नाम घोषित किए जा चुके हैं।
9 नगर निगम
Jharkhand के 9 नगर निगम हैं—रांची, धनबाद, देवघर, चास, आदित्यपुर, हजारीबाग, मेदिनीनगर, गिरिडीह और जमशेदपुर (मानगो क्षेत्र सहित)।
अब तक 9 में से 7 नगर निगमों के परिणाम घोषित हो चुके हैं—
रांची: रोशनी खलखो
हजारीबाग: अरविंद कुमार राणा
आदित्यपुर: संजय सरदार
चास: भोलू पासवान
मेदिनीनगर: अरुणा शंकर
गिरिडीह: प्रमिला मेहरा
मानगो: सुधा गुप्ता
20 नगर परिषद
राज्य में 20 नगर परिषद हैं—रामगढ़, पाकुड़, चाईबासा, दुमका, गोड्डा, झुमरी तिलैया, साहिबगंज, लोहरदगा, सिमडेगा, गुमला, खूंटी, लातेहार, कोडरमा, चक्रधरपुर, फुसरो, विश्रामपुर, चतरा, गढ़वा, मधुपुर और चिरकुंडा।
अब तक घोषित प्रमुख परिणाम—
गोड्डा: सुशील रमानी
पाकुड़: शबरी पाल (अध्यक्ष)
साहिबगंज: रामनाथ पासवान
चिरकुंडा: सुनीता देवी
दुमका: अभिषेक चौरसिया
मिहिजाम: जयश्री देवी
चाईबासा: नितिन प्रकाश
चक्रधरपुर: सन्नी उरांव
गढ़वा: आशीष कुमार सोनी
19 नगर पंचायत
19 नगर पंचायतों में बंशीधर नगर (गढ़वा), मांझिआंव (गढ़वा), हुसैनाबाद (पलामू), हरिहरगंज (पलामू), छतरपुर (पलामू), लातेहार, कोडरमा, डोमचांच (कोडरमा), बड़की सरैया (गिरिडीह), धनवार (गिरिडीह), महागामा, राजमहल (साहिबगंज), बरहरवा (साहिबगंज), बासुकीनाथ (दुमका), जामताड़ा, बुंडू (रांची), खूंटी, सरायकेला और चाकुलिया (पूर्वी सिंहभूम) शामिल हैं।
घोषित परिणाम इस प्रकार हैं—
चाकुलिया: सोमवारी सोरेन
लातेहार: महेश सिंह
धनवार: विनय कुमार संथालिया
डोमचांच: उमेश वर्मा
बुंडू: जितेंद्र उरांव
राजमहल: भावना गुप्ता
खूंटी: रानी टूटी
बरहरवा: अर्पिता दास
महागामा: प्रबोध सोरेन
हरिहरगंज: कुमारी शीला चौधरी
हुसैनाबाद: अजय भारती
कोडरमा: साजिद हुसैन लल्लू
छतरपुर: अरविंद गुप्ता
नगर निकाय चुनाव के परिणामों से स्पष्ट है कि राज्य के विभिन्न शहरी क्षेत्रों में नए नेतृत्व का उदय हुआ है। शेष बचे नगर निगम और परिषदों के परिणाम भी जल्द घोषित किए जाने की संभावना है।
khabre junction
