नई दिल्ली— भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव जन्माष्टमी का पर्व इस साल 15 अगस्त 2025 को मनाया जाएगा। इस पावन अवसर पर भक्तजन कान्हा जी को प्रसन्न करने के लिए पूजा-अर्चना, व्रत और भजन-कीर्तन करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जन्माष्टमी से पहले कुछ विशेष वस्तुओं को घर लाने से श्रीकृष्ण की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आता है।
आइए जानते हैं, कौन-सी वस्तुएं जन्माष्टमी से पहले घर लाना होता है शुभ —
बांसुरी
भगवान कृष्ण की पहचान ही उनकी बांसुरी है।
बांसुरी को घर में लाने से प्रेम, सौहार्द और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। यह घर के सदस्यों के बीच मिल-जुलकर रहने की भावना को बढ़ाती है।
माखन-मिश्री
कन्हैया को माखन और मिश्री अत्यंत प्रिय हैं।
जन्माष्टमी के दिन घर पर माखन-मिश्री का भोग लगाना और इसे प्रसाद के रूप में बांटना बेहद शुभ माना जाता है। इससे मनोकामनाएं पूरी होती हैं और भगवान प्रसन्न होते हैं।
मोर पंख
भगवान कृष्ण का मोर मुकुट मोर पंख से ही बना होता है।
माना जाता है कि घर में मोर पंख रखने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर का वातावरण शुद्ध और शांतिपूर्ण बनता है।
वैजयंती माला
श्रीकृष्ण के गले में अक्सर वैजयंती माला रहती है।
जन्माष्टमी पर इस माला को घर लाकर पूजा स्थल पर रखें या कान्हा को अर्पित करें। यह शुभता और समृद्धि का प्रतीक मानी जाती है।
शंख
शंख को शुभता और ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है।
जन्माष्टमी पर शंख घर लाना और पूजा के समय शंखनाद करना बुरी शक्तियों को दूर करता है और महालक्ष्मी का वास होता है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं। khabrejunction.com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
