वोग इंटरव्यू में जान्हवी कपूर का खुलासा: मां श्रीदेवी के निधन पर पपराज़ी ने नहीं दिया शोक मनाने का मौका

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने हाल ही में वोग मैगज़ीन के साथ एक इंटरव्यू में अपनी मां और दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी के निधन के दौरान झेले गए निजी अनुभव साझा किए। जान्हवी ने बताया कि पपराज़ी ने उन्हें उस समय इतनी परेशान किया कि उन्हें निजी तौर पर शोक मनाने का भी मौका नहीं मिला।

“मीडिया ने शोक भी नहीं करने दिया”
जान्हवी ने कहा, “अगर मैं फिल्म प्रमोशन के दौरान मुस्कुराती थी, तो मुझे बहुत ठीक समझा जाता था और आलोचना होती थी। अगर चुप रहती थी, तो ठंडी और बेरुखी कह दिया जाता था। कल्पना कीजिए, मां को खोने का दर्द और फिर उसे आधे देश के लिए मनोरंजन का साधन बना दिया गया। यह बेहद क्रूर था।”

मानव स्वभाव से उठा भरोसा
जान्हवी ने आगे कहा कि इस पूरे अनुभव ने उनके अंदर लोगों को लेकर गहरा संदेह भर दिया। उन्होंने कहा, “हमने (मैं और खुशी) कभी किसी के सामने कमजोरी नहीं दिखाई। शायद इसी वजह से लोगों ने हमें आसान निशाना समझ लिया। हमें इंसान की तरह देखने की जगह आलोचना और कीचड़ उछाला गया। सहानुभूति और संवेदना कहीं खो गई।”

2018 में हुआ था श्रीदेवी का निधन
बता दें कि श्रीदेवी का 24 फरवरी 2018 को दुबई में एक पारिवारिक विवाह समारोह के दौरान आकस्मिक रूप से डूबने से निधन हो गया था। मात्र 54 वर्ष की उम्र में इस हादसे ने पूरे देश को गहरे सदमे में डाल दिया था।

जान्हवी कपूर इन दिनों अपने काम पर फोकस कर रही हैं और हाल ही में वे मैडॉक फिल्म्स की “परम सुंदरी” में नज़र आई थीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.