रामपुर में जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र सिंधु का आगमन, रफी अंसारी बने जिला अध्यक्ष — प्रदेश में 100 सीटों पर लड़ेगी पार्टी

रामपुर। जनता पार्टी इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र सिंधु आज रामपुर पहुंचे, जहां उनका पार्टी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष बृजेश अवस्थी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान रफी अंसारी को जनता पार्टी इंडिया का रामपुर जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र सिंधु ने कहा कि जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में 100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने बताया कि पार्टी जनहित के मुद्दों को लेकर लगातार सक्रिय है और प्रदेश में संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि जनता पार्टी का लक्ष्य आम जनता की आवाज़ को विधानसभा तक पहुंचाना है। पार्टी जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और आने वाले समय में इसके अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, पदाधिकारी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे जिन्होंने नए जिला अध्यक्ष रफी अंसारी को शुभकामनाएं दीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.