सिरसा(सी एम ग्रोवर प्रेसवार्ता): हरियाणा के अस्तित्व में आने से लेकर वर्तमान तक हरियाणा के मुख्यमंत्री बने सभी राजनेताओं में मौजूदा मुख्यमंत्री नायब सैनी ऐसे सी एम बनकर उभरे हैं, जिनकी विपक्षी भी तारीफ करते हैं। आमजन की उम्मीद पर खरा उतर रहे मुक्कदर के सिकंदर नायब सैनी की इस उपलब्धि का श्रेय उनकी साफ नीति, स्वच्छ नीयत और स्पष्टवादिता को दिया जा सकता है। कूट कूट कर भरी वफादारी, हंसता मुस्कुराता चेहरा,जो भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की उम्मीद पर खरा उतर रहा है, वहीं आमजन का भी पसंदीदा बनने वाले नायब सैनी के राजनीतिक सफर में कभी छल,कपट, बेईमानी या ग़लत सोच नजर नहीं आई। जजपा से तालमेल को लेकर हिचकोले खा रहे भाजपाई संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने, खिसकते भाजपा जनाधार पर अंकुश लगाने में सफल नजर आ रहे नायब सैनी 2014 में नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र से विजयी हुए और उनकी राजनीतिक योग्यता और भाजपा के प्रति समर्पित भावना, कार्यशैली और लोकप्रियता को देखते हुए उन्हें भाजपा ने कुरूक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से अपना उम्मीदवार बनाया और वह भाजपा की उम्मीद पर खरा उतर कर सांसद निर्वाचित हुए। सभी वर्गों में विशेष पहचान बनाने वाले नायब सैनी को मार्च 2024 में हरियाणा की राजनीतिक स्थिति को देखते हुए शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी दी और उन्हीं के चेहरे को आगे रखकर भाजपा ने अक्टूबर माह में हुए विधानसभा चुनाव में हैट्रिक लगाई, जबकि एक दशक के भाजपाई शासन, विशेषकर दूसरी पारी में जजपा से तालमेल हरियाणा के जागरूक मतदाताओं को रास नहीं आया और प्रदेश में कांग्रेस की हवा तेजी पकड़ने लगी, मगर नायब सैनी की कार्यशैली और योग्यता ने कांग्रेस पक्षीय चल रही हवा का मुख मोड़ कर तीसरी बार स्पष्ट बहुमत से भाजपा सरकार बनाई। नायब सैनी राजनीति के मुक्कदर के सिकंदर ही नहीं बल्कि राजनीतिक जादूगर बनकर उभरे हैं, जिनकी राजनीतिक जादूगरी से संगठनात्मक ढांचा भी मजबूत हुआ है और भाजपा का जनाधार भी तेजी से बढ़ रहा है।
Khabre Junction (खबरें जंक्शन) is an emerging channel of the country. Where we introduce .. every news of your state and city. You will also be able to enjoy breaking news, politics, sports and entertainment related to the public interest of the country and the world here.
