मोदीनगर विधानसभा क्षेत्र में अधोसंरचना विकास को मिली नई गति, विधायक डॉ. मंजू शिवाच ने किए सड़क एवं नाली निर्माण कार्यों का शिलान्यास
मोदीनगर। विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए मोदीनगर विधानसभा क्षेत्र की माननीय विधायक डॉ. मंजू शिवाच ने आज विभिन्न ग्रामों में सड़क एवं नाली निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। यह कार्य मुख्यमंत्री त्वरित आर्थिक विकास योजना एवं विधायक निधि के अंतर्गत कराए जा रहे हैं।
ग्राम फतेहपुर:
मुख्यमंत्री त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत सुरेंद्र सैनी के मकान से परशुराम त्यागी के ट्यूबवेल तक इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास डॉ. मंजू शिवाच द्वारा किया गया।
लंबाई: 510 मीटर
लागत: ₹35.96 लाख
ग्राम चूड़ियाला:
परमाल के मकान से मेडिकल स्टोर होते हुए हरी प्रधान के घर तक सीसी रोड व नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास भी इस योजना के अंतर्गत किया गया।
लंबाई: 505 मीटर
लागत: ₹75.75 लाख
ग्राम डीलना:
विधायक निधि से शमशान के मुख्य मार्ग से अंत्येष्टि स्थल तक सीसी रोड निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया।
लंबाई: 80 मीटर
लागत: ₹6.49 लाख
इस अवसर पर संबोधित करते हुए माननीय विधायक डॉ. मंजू शिवाच जी ने कहा,
“मोदीनगर विधानसभा क्षेत्र का समग्र विकास ही मेरा संकल्प है। जनता की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु हम निरंतर कार्य कर रहे हैं और आगे भी विकास कार्य प्राथमिकता पर कराए जाएंगे।”
इस अवसर पर ग्राम प्रधान अमित बैंसला, अमरजीत प्रधान, नीटू चौधरी, नवीन त्यागी, प्रशांत त्यागी, विनीत सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
विकास कार्यों की यह पहल स्थानीय लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में एक मजबूत प्रयास है।
