ऐलनाबाद ,सिरसा, 29 सितंबर ( एम पी भार्गव )सेवा पखवाड़ा के तहत सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की भजन पार्टियों ने ग्रामीणों को जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। अभियान के तहत भजन पार्टियों ने सोमवार को गांव डिंग मोड, नरेलखेड़ा, धमोड़ाथेड़ी व फूलकां आदि में कार्यक्रम का आयोजन किया और केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में आमजन को जागरूक किया। कलाकारों में लीडर भजन पार्टी रविंद्र कुमार, लाला राम, संतोष रानी, भजन लाल ने योजनाओं पर आधारित गीतों व भजनों के माध्यम से ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों, पौधरोपण, साफ-सफाई, शिक्षा, नशामुक्ति और स्वच्छ नारी-सशक्त परिवार जैसे अभियान की जानकारी दी।
भजन पार्टी कलाकारों ने ग्रामीणों को दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना, आयुष्मान भारत योजना, हैप्पी कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, विवाह शगुन योजना, लाडली योजना, स्वच्छ भारत अभियान, जल संरक्षण, पोषण अभियान, नशा मुक्ति अभियान के बारे में जागरूक किया।
Khabre Junction (खबरें जंक्शन) is an emerging channel of the country. Where we introduce .. every news of your state and city. You will also be able to enjoy breaking news, politics, sports and entertainment related to the public interest of the country and the world here.
