बड़ागुढ़ा में 18 सितंबर को जागरूकता कैंप में दी जाएगी विभागीय योजनाओं की जानकारी

सिरसा, 16 सितंबर ( एम पी भार्गव )। जिला कल्याण विभाग की ओर से 18 सितंबर को सुबह 10 बजे बीडीपीओ ऑफिस बड़ागुढ़ा में जागरूकता कैंप लगाया जाएगा। कैंप में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां संबंधित विभाग की योजनाओं का लाभ देने संबंधित आवेदन भी लिए जाएंगे। जिला कल्याण अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि विभाग की ओर से बड़ागुढ़ा में जागरूकता कैंप लगाया जाएगा, जिसमें एसडीएम कालांवाली मोहित कुमार मुख्यातिथि होंगे। इस कैंप में उनके विभाग से संबंधित लंबित केसों के दस्तावेज भी पूर्ण करवाए जाएंगे और स्कीमों का लाभ दिए जाने संबंधित जानकारी दी जाएगी। इस कैंप में दूसरे विभागों की योजनाओं के भी स्टॉल होंगे ताकि एक ही जगह सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों की हासिल हो सके।
उन्होंने कहा कि कई बार ग्रामीणों को योजनाओं की पूरी जानकारी नहीं मिल पाती। पात्र होने के बावजूद वे लाभ से वंचित रह जाते हैं। इसलिए यह जागरूकता कैंप आयोजित किया जा रहा है। यहां पर विभागीय अधिकारी और कर्मचारी लाभार्थियों को योजनाओं के नियम, शर्तें और दस्तावेजों की जरूरत के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। इस प्रकार के कैंप ग्रामीण क्षेत्रों में योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने का एक सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने आमजन से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कैंप में पहुंचे और सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाएं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.