पुणे, नवंबर 2025। भारत में एफलॉर्डेबल ब्यूटी के नए आयाम स्थापित करते हुए, ‘केविनकेयर’ के प्रमुख हेयर कलर ब्रांड इंडिका (Indica) ने अपने प्रॉडक्ट पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए दो नए शेड्स — नेचुरल ब्राउन और बर्गंडी — मात्र ₹10 के सैशे फॉर्मेट में लॉन्च किए हैं। देश के नंबर 1 शैंपू हेयर कलर ब्रांड इंडिका ईज़ी (स्रोत: NielsenIQ Retail Measurement Report, MAT सितंबर 2025) का यह कदम ग्राहकों को सिर्फ 10 मिनट में सैलून-गुणवत्ता वाला हेयर कलर उपलब्ध कराने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
नया ₹10 सैशे आधुनिक, तेज रफ्तार जीवनशैली को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है, जिससे लोग घर बैठे, कम समय और कम खर्च में परफेक्ट हेयर कलरिंग कर सकें।
इंडिका ईज़ी के लॉन्च कार्यक्रम के दौरान श्री रजत नंदा, बिज़नेस हेड – पर्सनल केयर, CavinKare ने कहा—
“केविनकेयर में हमारा लक्ष्य हमेशा सुंदरता को सभी के लिए सुलभ बनाना रहा है। ₹10 इंडिका ईज़ी शेड्स उसी सोच का हिस्सा हैं, जो ग्राहकों को समृद्ध, टिकाऊ और आसान हेयर कलरिंग अनुभव प्रदान करते हैं। इंडिका वर्षों से इस श्रेणी में अग्रणी रहा है, और हम गुणवत्ता व मूल्य के साथ अपनी स्थिति को मजबूती से आगे बढ़ा रहे हैं।”
वर्तमान में यह नया सैशे मुंबई, नागपुर, नाशिक और पुणे सहित महाराष्ट्र के प्रमुख शहरों में उपलब्ध है। कंपनी का उद्देश्य इसे छोटे शहरों तक भी पहुंचाकर, पहली बार हेयर कलर इस्तेमाल करने वाले लाखों उपभोक्ताओं को आकर्षित करना है।
इन नए शेड्स से उपभोक्ताओं को अपनी शैली को आत्मविश्वास से व्यक्त करने का अवसर मिलता है, यह साबित करते हुए कि खूबसूरत बालों के लिए हमेशा महंगा खर्च जरूरी नहीं।
इंडिका के बारे में
इंडिका ब्रांड की शुरुआत 1995 में Indica Herbal Hair Color लॉन्च करके हुई थी।
2009 में इसे 10-मिनट इनोवेशन के साथ फिर लॉन्च किया गया और Indica 10 Minutes Hair Color पेश किया गया।
2015 में Indica Easy Shampoo Hair Color लॉन्च किया गया, जो आज देश का नंबर 1 शैंपू हेयर कलर ब्रांड है।
CavinKare के बारे में
CavinKare एक अग्रणी FMCG कंपनी है, जिसका व्यवसाय कई प्रमुख क्षेत्रों में फैला है—
पर्सनल केयर
प्रोफेशनल केयर
डेयरी
स्नैक्स
फूड
बेवरेज
ब्यूटी सैलून
इसके प्रमुख ब्रांड्स में शामिल हैं—CHIK, मीरा, नाइल, Fairever, Spinz, Garden, Indica, Maa, Cavin’s, Green Trends, Limelite आदि।
कंपनी की मजबूत R&D क्षमता, नवीनतम तकनीक, और उपभोक्ता-केंद्रित सोच ने इसे राष्ट्रीय बाजार में अग्रणी बनाया है।
