एआई में भारत की ऐतिहासिक छलांग, विश्व मंच पर बढ़ी साख : राजीव कुमार गुप्ता
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में तकनीक से सशक्त हो रहा भारत : राजीव कुमार गुप्ता एआई क्रांति में भारत की मजबूत दावेदारी, ‘मन की बात’ बना जनजागरण का माध्यम
बदायूँ। भाजपा कार्यालय पर सिविल लाइंस मंडल के शक्ति केंद्र संख्या 16, बूथ संख्या 178 पर Narendra Modi के ‘Mann Ki Baat’ कार्यक्रम के 131वें संस्करण का लाइव प्रसारण जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ सुना।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल कर रहा है तथा विश्व मंच पर देश की साख निरंतर बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम जन-जन को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ने का सशक्त माध्यम बन चुका है।
राजीव कुमार गुप्ता ने हाल ही में आयोजित वैश्विक कृत्रिम बुद्धिमत्ता सम्मेलन का उल्लेख करते हुए कहा कि एआई के क्षेत्र में भारत की उपलब्धियां उल्लेखनीय हैं। स्वदेशी कृत्रिम बुद्धिमत्ता मॉडल का विकास, किसानों एवं पशुपालकों के हित में तकनीक का उपयोग तथा प्राचीन भारतीय ग्रंथों के संरक्षण में आधुनिक तकनीक का समन्वय आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। उन्होंने कहा कि एआई क्रांति में भारत मजबूत दावेदारी के साथ आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने खेल जगत में भारतीय मूल के खिलाड़ियों की वैश्विक उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए भारतीय संस्कृति और प्रतिभा की अंतरराष्ट्रीय स्वीकार्यता को रेखांकित किया। साथ ही डिजिटल धोखाधड़ी और ऑनलाइन ठगी से सावधान रहने का संदेश दोहराया गया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे समाज में जागरूकता अभियान चलाकर नागरिकों को केवल अधिकृत माध्यम से केवाईसी कराने तथा बैंक संबंधी जानकारी सुरक्षित रखने के लिए प्रेरित करें।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि विकसित, सुरक्षित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण को प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नई गति मिल रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भाजपा की विचारधारा और प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष नेकपाल कश्यप, जिला मीडिया प्रभारी आशीष शाक्य, भाजपा नेता जोगेंद्र सिंह पटेल, मंडल महामंत्री रचित साहू, मंडल उपाध्यक्ष राना शमीम, मंडल मंत्री दीपक सक्सेना, शक्ति केंद्र संयोजक सूर्य गौरव गुप्ता, के.एल. गुप्ता, दिनेश चंद्र मिश्रा, बूथ अध्यक्ष सलीम खान, मुजाहिर बंटी, शमीम भाई, आरिफ बंटी, एजाज खान, पी.के. वर्मा, अनुभव उपाध्याय सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
khabre junction
