भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ने मनाया शिक्षक दिवस

  • रिपोर्ट- मनोज यादव

एटा :- आज भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ द्वारा चाय पानी कैफे पर जनपद के तमाम विद्यालयों के कार्यरत व रिटायर्ड शिक्षकों को आमंत्रित कर शिक्षक दिवस को गोष्ठी के रूप में मनाया।

कार्यक्रम में उपस्थित होकर वार्ष्णेय इंटर कॉलेज से आये ओमकार सिंह चौहान जी ने अपने जीवन के छात्र जीवन को याद करके बताया कि उन्होंने शिक्षा कैसे अर्जित की,बताया कि आज के परिवेश में शिक्षा को अर्जित करके बहुत कुछ जीवन में हासिल किया जा सकता है लेकिन युवाओं का ध्यान शिक्षा की तरफ से हट कर आधुनिकता की तरफ बढ़ रहा है।
अध्यापक दिलीप कुमार गुप्ता जी द्वारा बताया गया कि शिक्षा जीवन के समय बड़े कष्ट उठा कर शिक्षा को हासिल किया है। क्योंकि उस समय इतनी सुविधाएं नहीं थी जो आज के युवाओं को मिल रही है लेकिन अपने लक्ष्य को हासिल करना हमारे गुरुओं ने सिखाया था कि कैसे लक्ष्य हासिल करना है और आज हम एक सफल शिक्षक है।

अध्यापक सुशील कुमार वार्ष्णेय जो कि वार्ष्णेय इंटर कॉलेज से पधारे थे उन्होंने कहा कि हमारे यही प्रयास है कि छात्रों को उत्कृष्ट शिक्षा दी जाये व छात्रों के जीवन को अनुशासन के तहत ढाला जा सके।

अध्यापक पंकज सक्सेना जी जो कि आर्य अविनाश विद्यालय से पधारे थे उन्होंने शिक्षक जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि शिक्षक के बिना मनुष्य का जीवन निर्थक ही समझो क्योंकि शिक्षा जीवन को अनुशासित व जीविका के लिए भी आवश्यक भी है।

गाँधी स्मारक इंटर कॉलेज से पधारे ब्रजेश सक्सेना जी ने बताया कि छात्र अगर अनुशासन में रहे तो जीवन का कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
अध्यापक शैलेश मिश्रा जी ने बेहद खास व महत्वपूर्ण चर्चा रखी कि वो छात्रों के लिए कभी भी मई व जून की बार्षिक छुट्टी भी नहीं लेते है और गाँधी स्मारक विद्यालय में रहकर छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिए समय देकर छुट्टियों के दिनों में भी स्कूल में पढ़ाते है जिसका लाभ उठा कर कई स्कूली छात्र आज बड़ी कम्पनियो में बड़ा पैकेज लें रहे है व सरकारी नोकरिया कर रहे है।

विनय प्रसाद प्रिंसिपल द्वारा बताया गया कि उनके जीवन में कैसे उथल पुथल होते हुए आज एक प्रतिष्ठित स्कूल के प्रिंसिपल बने है व आज अपने इस दायुत्व से ख़ुश है और छात्रों को आचरण पर ध्यान देने के लिए प्रेरित करते है।वार्ष्णेय इंटर कॉलेज से आये अतिराम सिंह यादव जी द्वारा बताया कि छात्रों को गुरु से दुनिया की हर चीज मिल सकती है जिसके वो सपना देखता है बस अनुशरण करना चाहिए.

कार्यक्रम का संचालन भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष पी एस राजपूत व प्रोग्रेसिव जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष पवन चतुर्वेदी, संघ के पदाधिकारी अमोल श्रीवास्तव, भारत वर्मा, एस के माथुर,अमित गुप्ता,अमित आर्य, प्रवेश कुमार, मुकेश कुमार, सुनील कुमार, प्रवीण कुमार, आदि मौजूद रहे

Leave A Reply

Your email address will not be published.