UNSC में भारत-पाक आमने-सामने: आतंकवाद पर भारत का करारा जवाब, पाकिस्तान फिर खेलेगा ‘विक्टिम कार्ड’

नई दिल्ली, 30 जून 2025: आगामी जुलाई में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की बैठक में भारत और पाकिस्तान एक बार फिर आमने-सामने होंगे। सूत्रों के अनुसार, इस बार पाकिस्तान परिषद की अध्यक्षता संभालते ही अपने पुराने ‘विक्टिम कार्ड’ को फिर से खेलते हुए आतंकवाद और कश्मीर जैसे मुद्दों पर भारत को घेरने की कोशिश करेगा।

हालांकि, भारत ने पाकिस्तान के इन झूठे दावों का करारा जवाब देने की पूरी तैयारी कर ली है। नई दिल्ली ने न केवल आतंकवाद से जुड़ी सच्चाइयों को उजागर करने की योजना बनाई है, बल्कि UNSC में भारत की आर्थिक प्रगति और वैश्विक निवेश के बढ़ते अवसरों को भी प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाएगा।

आतंकवाद पर लगेगी फोटो प्रदर्शनी
विदेश मंत्री एस. जयशंकर द्वारा न्यूयॉर्क में आतंकवाद और उसके प्रभावों पर आधारित एक विशेष फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन किया जाएगा। इसका उद्देश्य वैश्विक मंच पर आतंकवाद के खिलाफ भारत की स्पष्ट नीति और उसके मानव जीवन पर पड़ने वाले प्रभावों को उजागर करना है।

22 जुलाई को खुली बहस में भारत की भागीदारी
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद 22 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा को लेकर एक ओपन डिबेट आयोजित करेगी, जिसमें सदस्य देश विवादों के शांतिपूर्ण समाधान और सहयोग को लेकर चर्चा करेंगे। भारत इसमें सक्रिय रूप से भाग लेगा और अपनी भूमिका को स्पष्ट रूप से रखेगा।

कश्मीर मुद्दे पर फिर घिरा पाकिस्तान
पाकिस्तान के कश्मीर मुद्दे को एक बार फिर उछालने की संभावना है, लेकिन भारत इस बार इसके खिलाफ तथ्यों के साथ जवाब देने को तैयार है। भारत द्वारा UNSC में आयोजित कई कार्यक्रमों में नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी भी शामिल हो सकते हैं, जो भारत की आर्थिक उपलब्धियों और सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) को उजागर करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.