रेल-आधारित मोबाइल लॉन्चर प्रणाली से भारत ने किया अग्नि-प्राइम मिसाइल का सफल परीक्षण

नई दिल्ली। भारत ने रक्षा क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए रेल-आधारित मोबाइल लॉन्चर प्रणाली (Rail Based Mobile Launcher System) से मध्यम दूरी की अग्नि-प्राइम मिसाइल का सफल प्रक्षेपण किया। अब भारत ट्रेनों से भी दुश्मनों पर मिसाइल हमला करने में सक्षम हो गया है। यह उपलब्धि भारत को उन चुनिंदा देशों की सूची में शामिल करती है जिनके पास यह अत्याधुनिक तकनीक मौजूद है।

डीआरडीओ ने किया सफल प्रक्षेपण

इस मिसाइल परीक्षण को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने सफलतापूर्वक पूरा किया। यह परीक्षण अपनी तरह का पहला है और भारतीय रक्षा क्षमता में एक बड़ी छलांग साबित होगा।

रक्षा मंत्री ने दी बधाई

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस उपलब्धि पर डीआरडीओ और सभी वैज्ञानिकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह रेल-आधारित मोबाइल लॉन्चर विशेष रूप से डिज़ाइन किया गया है और भारत की सामरिक क्षमता को और मज़बूत करेगा।

भारत चुनिंदा देशों में शामिल

इस उड़ान परीक्षण की सफलता ने भारत को उन चुनिंदा देशों की सूची में खड़ा कर दिया है जिन्होंने चलते-फिरते रेल नेटवर्क से कैनिस्टराइज्ड लॉन्च सिस्टम विकसित किया है।

क्या है अग्नि-प्राइम मिसाइल?

अग्नि-प्राइम भारत की एक उन्नत मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल है। यह अग्नि शृंखला की नई पीढ़ी की मिसाइल है जिसे आधुनिक तकनीक और उच्चतम सटीकता के साथ डिज़ाइन किया गया है।

अग्नि-प्राइम की रेंज

अग्नि-प्राइम मिसाइल 2,000 किलोमीटर तक की दूरी तय करने में सक्षम है। इससे भारत की रणनीतिक ताकत और भी अधिक मजबूत हो गई है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.