सर्दियों में हीटर का अधिक इस्तेमाल बढ़ा सकता है डिहाइड्रेशन और श्वसन संबंधी समस्याओं का खतरा

सर्दियों में ठंड से बचने और आराम के लिए हीटर चलाना आम आदत है। हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि लंबे समय तक हीटर का इस्तेमाल शरीर से नमी तेजी से खींचकर डिहाइड्रेशन और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है।

डॉ. प्रखर, चिकित्सा निदेशक, पचौली एस्थेटिक्स एंड वेलनेस के अनुसार, हीटर कमरे की हवा को गर्म करने के साथ-साथ हवा में मौजूद नमी (Humidity) को भी सोख लेता है। इससे वातावरण सूखा और गर्म हो जाता है, जो शरीर की प्राकृतिक नमी को कम कर देता है।

शरीर पर असर

त्वचा पर असर: रूखापन, खुजली, पपड़ी पड़ना और फटना।

होंठ व नाक: होंठ सूखकर फटने लगते हैं और कभी-कभी नाक से खून भी आ सकता है।

गले और श्वसन मार्ग: गले में सूखापन, खराश, सुबह उठने पर गला बैठना।

सामान्य लक्षण: सुबह सिरदर्द, चक्कर, कमजोरी, जो छिपे हुए डिहाइड्रेशन की ओर इशारा करता है।

विशेष जोखिम: अस्थमा, साइनस, एलर्जी या श्वसन समस्याओं वाले लोगों के लिए हीटर की सूखी हवा और अधिक दिक्कतें पैदा कर सकती है।

सावधानियां

ह्यूमिडिफायर का इस्तेमाल: कमरे की हवा में नमी बनाए रखने के लिए।

पर्याप्त पानी पीना: दिनभर में पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें।

कमरे में पौधे: हरी पत्तेदार पौधे हवा में प्राकृतिक नमी बनाए रखने में मदद करते हैं।

हीटर का सीमित उपयोग: लंबे समय तक सीधे हीटर की गर्म हवा में न रहें।

त्वचा की देखभाल: मॉइस्चराइजिंग क्रीम और लिप बाम का इस्तेमाल करें।

विशेषज्ञों का कहना है कि हीटर का संतुलित उपयोग और नमी बनाए रखना सर्दियों में आरामदायक नींद के साथ-साथ स्वास्थ्य को भी सुरक्षित रख सकता है।

Disclaimer: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है. इस तरह की किसी भी जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर या किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें

Leave A Reply

Your email address will not be published.