बिहार विधान सभा निर्वाचन 2025 के सन्दर्भ में स्वीप कार्यक्रम का डीएम मिथिलेश मिश्र द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया शुभारंभ
- सरफराज आलम की रिपोर्ट
लखीसराय। लखीसराय स्थित संग्रहालय लखीसराय में बिहार विधान सभा निर्वाचन 2025 के सन्दर्भ में स्वीप कार्यक्रम का शुभारंभ जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी लखीसराय श्री मिथिलेश मिश्र द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त सहित जिले के कई अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।
सबसे पहले रामनारायण उच्च माध्यमिक विद्यालय शिवसोना की टीम ने मतदान जागरूक अभियान पर नाटक प्रस्तुत कियाl जिसका थीम था-
आओ मिलकर मतदान करें,
अपने देश का उत्थान करें l
दूसरी प्रस्तुति उत्क्रमित उच्च माध्यमिक कुंदर, प्रखंड चानन की टीम द्वारा दी गई। उसका नारा था-
हमारा नेता कैसा हो,
ज्वाला दीदी जैसा हो।
तीसरे नम्बर पर मेघराय मिश्री प्रसाद उच्च विद्यालय वलीपुर, प्रखंड पिपरिया की टीम ने नाटक की प्रस्तुत किया गया जिसका मतदान नारा था-
छोड़ो अपने सारे काम,
पहले करो अपना मतदान l
चौथी प्रस्तुति आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय के बच्चों द्वारा की गई, जिसका नारा था –
एक दो तीन चार,
वोटर बनो होशियार l
पंचवे नंबर पर उच्च विद्यालय
हसनपुर की टीम ने अपनी प्रस्तुति दी। इस टीम ने मतदान से सम्बंधित नारा दिया-
सुनेगे सबका,
मत देंगे अपने मन का।
छठी प्रस्तुति उच्च विद्यालय अलीनगर, सूर्यगाढ़ा की टीम ने दी, उसका नारा था-
हमारा नेता कैसा हो,
माधव भैया जैसा हो l
बच्चों ने अपनी तैयारी और आत्मविश्वास भरी भूमिकाओं से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की नोडल पदाधिकारी थी, ICDS की निदेशक वंदना कुमारी। वहीं पूरी तैयारी में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना शिक्षा विभाग नीलम कुमारी और ADSS की नैंसी कुमारी और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, माध्यमिक शिक्षा श्वेता कुमारी की प्रमुख भूमिका थी। इस अवसर पर जिले भर के अनेकों गणमान्य नागरिक उपस्थित थे जिन्होंने बालिकाओं की प्रस्तुतियों को मुक्त कंठ से सराहा।
उक्त प्रस्तुतियों के अतिरिक्त उच्च विद्यालय नरोत्तमपुर, शिक्षांचल कजरा, राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज लखीसराय, PB उच्च विद्यालय लखीसराय, उच्च विद्यालय मोहनपुर की बालिकाओं तथा उच्च विद्यालय बालगुदर और kRK उच्च विद्यालय लखीसराय के बालकों ने भी अपनी भावपूर्ण और शिक्षाप्रद प्रस्तुतियों से दर्शकों को उत्प्रेरित और मुग्ध कर दिया।
बालिकाओं की टीमों के उपरान्त सागर इंडिया थियेटर नवादा की टीम ने “वोट का अधिकार” विषय पर नाटक प्रस्तुत किया और मंच के माध्यम से सभी लोगों को लोकतंत्र की रक्षा के लिए निश्चित रूप से मतदान करने का अहवान किया। जिला प्रशासन की ओर से कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों सहित सभी प्रतिभागी टीमों को सम्मानित किया।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र द्वारा जिले के सभी नागरिकों से अपील की गई कि वे मतदान के दिन सारे काम स्थगित कर मतदान करें। उनके धन्यवाद ज्ञापन द्वारा कार्यक्रम का समापन किया गया।

Your way of telling all in this article is actually nice,
every one can simply understand it, Thanks a lot.