टास्क पूरा करने के नाम पर 37 हजार रुपए की ठगी करने के मामलें में,जुवेनाइल सहित तीन आरोपी राजस्थान से काबू  

ऐलनाबाद,27 मई( एम पी भार्गव ) पुलिस अधीक्षक सिरसा के निर्देशानुसार जिला की साइबर थाना पुलिस की एक पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए टेलीग्राम एप से जोड़कर टास्क पूरा कर मोटा मुनाफा कमाने के नाम पर गांव नेजाडेला निवासी सुरज प्रकाश से 37 हजार रुपए की साइबर करने के मामले में जुवेनाइन सहित तीन लोगों को राजस्थान क्षेत्र से काबू कर लिया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए साइबर थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अज्ञात मोबाइल नंबर से एक फोन आया कि आप हमारे टेलिग्राम एप्प से जुड़कर घर बैठे-बैठे लाखों करोड़ो रुपए कमा सकते हो । इसके लिए आपको कंपनी के बताए हुए टास्क को पूरा करना होगा,जैसे ही टास्क पूरा होगा आपके खाते में पैसे आ जाएंगे । थाना प्रभारी ने बताया कि कुछ समय बाद पीड़ित व्यक्ति के मोबाइल नंबर पर एक टेलिग्राम लिंक आया जैसे ही पीड़ित व्यक्ति ने लिंक को क्लिक किया तो उसमें टास्क पूरा कर मोटा मुनाफा कमाने का विज्ञापन आ रहे थे । पीड़ित व्यक्ति लालच में थोड़े-थोड़े पैसे इंवेस्टमेंट करने लगा, बदले में उसके अकाउंट में पैसे भी आने लगे । उन्होंने बताया कि पीड़ित व्यक्ति को साइबर ठगों ने पूरी तरह से अपने चुंगल में फसा कर छोटा टास्क पूरा कर ज्यादा पैसे लगाने का ऑफर दिया । पीड़ित व्यक्ति ने लालच में आकर टास्क पूरा करने के लिए 37 हजार रुपए इंवेस्टमेंट कर दिए । साइबर थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति की शिकायत के आधार पर साइबर थाना में ठगी का अभियोग दर्ज कर जांच शुरु की गई थी । जांच के दौरान साइबर थाना की एक पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त जुवेनाइनल सहित तीन लोगों को राजस्थान से काबू कर लिया । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान कुंदन उर्फ रविंद्र पुत्र नरपत सिंह निवासी गांव लाडपुर जिला डिडवाना राजस्थान,राम स्वरुप उर्फ कालू पुत्र मुला राम कुकडोरोज बड़सू ,जिला डिडवाना राजस्थान व जुवेनाइन राहुल कुमार पुत्र नेमी चंद निवासी जेलसर,मकराना राजस्थान के रुप में हुई है । थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए आरोपी राम स्वरुप उर्फ कालू पुत्र मुला राम कुकडोरोज बड़सू ,जिला डिडवाना राजस्थान से गहनता से पूछताछ कर पुलिस बेल पर रिहा किया गया,जबकि आरोपी कुंदन उर्फ रविंद्र पुत्र नरपत सिंह निवासी गांव लाडपुर जिला डिडवाना राजस्थान व जुवेनाइल आरोपी को अदालत में पेश किया गया । माननीय अदालत के आदेश पर जुवेनाइल आरोपी को ऑब्जरवेशन होम मधुबन करनाल भेजा गया जबकि कुंदन उर्फ रविंद्र को न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेजा गया है । साइबर थाना प्रभारी ने बताया कि अभियोग की जांच जारी है और जांच के दौरान जो भी व्यक्ति ठगी के इस नेटवर्क में संलिप्त पाया गया उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.