“रामपुर में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने गिनाईं मोदी सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियां”

रामपुर, 12 जून: भारतीय जनता पार्टी कार्यालय, रामपुर में बुधवार को उत्तर प्रदेश सरकार में कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने एक पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। उनके साथ मंच पर जिला प्रभारी चौधरी राजा वर्मा, पूर्व सांसद घनश्याम सिंह लोधी, जिला अध्यक्ष हरीश गंगवार, महिला आयोग सदस्य सुनीता सैनी सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मोदी सरकार के 11 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों को विस्तार से गिनाया। उन्होंने कहा, “इन वर्षों में भारत की सोच, स्वाभिमान और आत्मबल में बड़ा बदलाव आया है। देश को 55 करोड़ से अधिक जनधन खाते, रेलवे का 100 प्रतिशत विद्युतीकरण, दोगुने हवाई अड्डे और एक मजबूत अर्थव्यवस्था मिली है।”

उन्होंने डिजिटल इंडिया, सर्जिकल स्ट्राइक, बालाकोट एयरस्ट्राइक और ऑपरेशन सिंधूर जैसे कदमों को भारत की सॉफ्ट स्टेट की छवि तोड़ने वाला बताया। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जो काम विपक्ष असंभव मानता था, मोदी सरकार ने करके दिखाया है।

मंत्री ने बताया कि अब तक:

81 करोड़ से अधिक लोगों को मुफ्त राशन

15 करोड़ घरों में नल जल योजना

12 करोड़ शौचालय निर्माण

4 करोड़ से अधिक प्रधानमंत्री आवास

52.5 करोड़ छोटे उद्यम ऋण

68 लाख रेहड़ी-पटरी वालों को लाभ

उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, पीएम किसान सम्मान निधि और जन औषधि जैसी योजनाओं को देशवासियों की आशा और विश्वास का प्रतीक बताते हुए उन्होंने कहा कि “यह 11 साल सेवा, सुरक्षा और सुशासन के रहे हैं।”

कार्यक्रम में अर्जुन रस्तोगी, रविंद्र सिंह रवि, मोहन कुमार लोधी, संजय पाठक, अमित दिवाकर, आकाश सक्सेना, भव्य उप्पल, पूजा शर्मा, शिवम् सक्सेना, विवेक रुहेला सहित अनेक बीजेपी कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.