मोदीनगर में विधायक निधि से दो विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण, डॉ. मंजू शिवाच ने कहा – “जनता की सुविधा ही हमारी प्राथमिकता”
मोदीनगर, 24 जून 2025। मोदीनगर विधानसभा क्षेत्र में आज विधायक निधि से स्वीकृत दो महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया। माननीय विधायक डॉ. मंजू शिवाच ने फीता काटकर इन कार्यों की शुरुआत की और स्थानीय जनता को विकास की सौगात दी।
पहला कार्य निवाड़ी रोड स्थित केशव कुंज, गली संख्या-2 में मुकेश शर्मा के मकान से अनिल फौजी के मकान तक इंटरलॉकिंग और नाली निर्माण का है, जिसकी कुल लागत ₹5.70 लाख स्वीकृत की गई है।
दूसरी योजना के तहत ग्राम भोजपुर में मैन रोड से चामुंडा मंदिर तक 115 मीटर लंबी इंटरलॉकिंग और नाली निर्माण कार्य का उद्घाटन किया गया, जिसकी अनुमानित लागत ₹12.98 लाख है।
इस अवसर पर अपने संबोधन में माननीय विधायक डॉ. मंजू शिवाच ने कहा, “जनता की सुविधा और क्षेत्र का सतत विकास ही हमारी प्राथमिकता है, और यह कार्य उसी दिशा में एक और सार्थक प्रयास है।”
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, क्षेत्रवासी तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे और सभी ने विधायक द्वारा किए जा रहे विकास प्रयासों की सराहना की।
