बदायूं | इंतजार हुसैन ;पाकिस्तान में एक मस्जिद पर हुए बम धमाके के विरोध में बदायूं के शिया समुदाय ने कड़ा रोष व्यक्त किया है। इस संबंध में शिया समुदाय के लोगों ने मालवीय आवास गृह पर एकत्र होकर जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में पाकिस्तान में हुई इस आतंकी घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा गया कि मस्जिद जैसे पवित्र धार्मिक स्थल को निशाना बनाना मानवता के खिलाफ गंभीर अपराध है। हमले में कई निर्दोष लोगों की मौत पर शिया समुदाय ने गहरा दुख जताया।
शिया समुदाय के प्रतिनिधियों ने कहा कि किसी भी धर्म में हिंसा की कोई जगह नहीं है और निर्दोष लोगों की हत्या को किसी भी सूरत में जायज नहीं ठहराया जा सकता। उन्होंने कहा कि दुनिया के किसी भी हिस्से में धार्मिक स्थलों पर होने वाली इस तरह की घटनाएं अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण हैं और इन्हें बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए।
समुदाय के लोगों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऐसी आतंकी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाने की मांग भी की, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

khabre junction
