लोकतंत्र में असहमति का अधिकार है, हिंसा का नहीं – मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमले की BJP ने की कड़ी निंदा
नई दिल्ली, 20 अगस्त: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर जनसुनवाई के दौरान हुए कायराना हमले की भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने कड़ी निंदा की है।
पार्टी नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में हर नागरिक को असहमति प्रकट करने का अधिकार है, लेकिन हिंसा का कोई स्थान नहीं हो सकता। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रतिदिन जनता के बीच रहकर उनकी समस्याएं सुनती हैं और उनके समाधान के लिए कार्य करती हैं। ऐसे में उन पर हमला करना न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है बल्कि यह लोकतांत्रिक परंपराओं पर भी गंभीर प्रहार है।
इस घटना की तीखी आलोचना करते हुए भाजपा की बहरी दिल्ली की जिला महामंत्री पूजा तोमर ने कहा कि, “लोकतंत्र में संवाद और असहमति की गुंजाइश हमेशा रहती है, लेकिन हिंसा का सहारा लेना किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है। मुख्यमंत्री पर हमला जनता की आवाज दबाने की कोशिश है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”
भाजपा पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि लोकतंत्र में केवल संवाद और शांति पूर्ण विरोध ही स्वीकार्य हैं, हिंसा की राह पर चलने वालों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
