रामपुर। राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के ज़िला कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता ज़िला अध्यक्ष शाहिद हुसैन ने की। बैठक में छतरिये महासचिव (रुहैलखण्ड) सुमन सिंह परिहार विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण व जनहित के मुद्दों पर मार्गदर्शन प्रदान किया।
बैठक में पार्टी की मूल विचारधारा — किसानों, मजदूरों, युवाओं, नारी शक्ति, व्यापारियों और ग्रामीण समाज के अधिकारों की रक्षा, भाईचारे और सामाजिक न्याय — के अनुरूप विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के प्रमुख निर्णय:
सदस्यता अभियान: विधानसभा वार सदस्यता अभियान की समीक्षा की गई और नए सक्रिय सदस्य नदीम ख़ान, मंसूर मिर्ज़ा, नासिर हुसैन, फुरकान, मोहम्मद नाज़िम और मोहम्मद आसिफ़ को जोड़ा गया।
नई नियुक्तियाँ: डॉ. मोहम्मद आक़िल को विधानसभा अध्यक्ष, चामराहूआ और मोहम्मद अहमद को ज़िला सचिव नियुक्त किया गया।
किसानों की समस्याएँ: जनपद में खाद की भारी किल्लत पर चिंता जताते हुए ज़िला अध्यक्ष ने कहा कि इस मुद्दे पर तुरंत ज़िलाधिकारी को पत्र भेजा जाएगा।
पंचायत चुनाव: आगामी ज़िला पंचायत चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई और इच्छुक कार्यकर्ताओं से आवेदन करने का आह्वान किया गया।
नारी शक्ति सशक्तिकरण: महिलाओं की शिक्षा, सुरक्षा, स्वावलंबन और राजनीतिक भागीदारी को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया।
ज़िला अध्यक्ष शाहिद हुसैन ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि रालोद का परिवार निरंतर बढ़ रहा है और “भाईचारा ज़िंदाबाद” की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाना हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।
बैठक में नगर अध्यक्ष नवाब ख़ान, नगर महासचिव मोनी ख़ान, प्रभात भारद्वाज, फ़रियाद हुसैन, प्रेम संकर लोधी, पीरयाग सिंह, आज़ाद सैफ़ी, विवेक कुमार वर्मा समेत दर्जनों कार्यकर्ता एवं महिला कार्यकर्ता मौजूद रहे।
