रामपुर में अवैध दग्गामारी चरम सीमा पर, पुलिस और प्रशासन बेअसर

मिल्टन अकैडमी बिलासपुर स्कूल बस हादसे में मासूम की मौत

रामपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद रामपुर में अवैध दग्गामारी पूरी तरह अनियंत्रित हो चुकी है। शहर के अंबेडकर पार्क क्षेत्र से लेकर मुरादाबाद हाईवे तक और पुलिस चौकी पनवड़ियां चौराहा, माल गोदाम चौराहा, बिलासपुर गेट, बरेली गेट तथा पहाड़ी गेट तक बिना प्रतिबंध के अवैध वाहन धड़ल्ले से चल रहे हैं।

ठेकेदारों और उनके मुंशियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वह पुलिस प्रशासन को खुली चुनौती देते नजर आ रहे हैं। इन वाहनों में क्षमता से अधिक सवारियां बैठाकर मोटी उगाही की जा रही है, जिससे एक ओर यात्रियों की जान जोखिम में है तो दूसरी ओर परिवहन विभाग को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

  सवाल यह खड़ा हो रहा है कि जब पूरे शहर के संवेदनशील चौराहों और पुलिस चौकियों पर पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं, तब भी अवैध वाहनों का संचालन कैसे जारी है? क्या पुलिस व संबंधित विभाग इस अवैध कारोबार पर आंखें मूंदे हुए हैं?

हादसों का खतरा, मासूम ने गंवाई जान

अवैध परिवहन व्यवस्था की अनदेखी कितनी बड़ी लापरवाही साबित हो सकती है, इसका ताजा उदाहरण बिलासपुर क्षेत्र में सामने आया है। मिल्टन अकैडमी स्कूल की बस से टक्कर लगने के बाद एक बच्चे की मौत हो गई। हादसे ने शहर में अव्यवस्थित परिवहन व्यवस्था पर फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायतें की गईं, खबरें भी प्रकाशित हुईं, कुछ औपचारिक कार्रवाई के बाद हालात जस के तस बने हुए हैं।

अब देखना यह होगा कि आरटीओ, पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन कब सक्रिय होता है और इस अवैध दग्गामारी पर अंकुश लगाने के लिए ठोस कदम उठाता है। फिलहाल तो अवैध वाहन शहर की सड़कों पर मौत बनकर दौड़ रहे हैं और प्रशासन मौन होकर तमाशा देख रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.