नई दिल्ली। अगर आप टीवी शोज़ और फिल्मों के शौकीन हैं और इंटरनेट पर सस्ती या मुफ्त में चैनल देखने के लिए किसी IPTV ऐप या सेट-टॉप बॉक्स का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हुई बड़ी कार्रवाई में कई अवैध IPTV नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ है जो बिना लाइसेंस के पायरेटेड कंटेंट प्रसारित कर रहे थे।
किन ब्रांड्स पर हुई कार्रवाई?
जिन गैरकानूनी ब्रांड्स पर कार्रवाई हुई है, उनमें शामिल हैं:
बॉस IPTV, गुरु IPTV, टशन IPTV
ब्रैम्पटन IPTV, वॉयस IPTV, इंडियन IPTV
पंजाबी IPTV, एडमॉन्टन IPTV, बॉस एंटरटेनमेंट IPTV
अल्ट्रास्ट्रीमटीवी
इन नेटवर्क्स पर गंभीर कॉपीराइट उल्लंघन और डेटा गोपनीयता भंग करने का आरोप है।
क्या कर रहा था ये नेटवर्क?
ये अवैध नेटवर्क बिना किसी अधिकृत लाइसेंस के निम्नलिखित चैनल्स और ओटीटी प्लेटफॉर्म की प्रीमियम सामग्री को ग़ैरकानूनी तरीके से स्ट्रीम कर रहे थे:
भारतीय चैनल: स्टार, ज़ी, कलर्स, सोनी, ईटीवी, सन नेटवर्क, अहा, सोनीलिव
ओटीटी प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स, अमेज़न प्राइम, हुलु
स्पोर्ट्स: अंतरराष्ट्रीय खेल लीग्स
क्यों है ये खतरनाक?
कानूनी संकट: इन सेवाओं का उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं पर भी कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
डेटा चोरी का खतरा: अवैध प्लेटफॉर्म आपके व्यक्तिगत डेटा को खतरे में डाल सकते हैं।
कम गुणवत्ता, अधिक जोखिम: ऐसे ऐप्स में वायरस, मैलवेयर या फिशिंग लिंक का भी खतरा होता है।
क्या करें?
केवल सरकारी मान्यता प्राप्त या लाइसेंसशुदा प्लेटफॉर्म का ही इस्तेमाल करें।
संदिग्ध IPTV बॉक्स या ऐप से बचें और जागरूक रहें कि जो कंटेंट आप देख रहे हैं, वो कानूनी रूप से उपलब्ध है या नहीं।
