1.5 करोड़ की अवैध गांजा तस्करी का भंडाफोड़: दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, कंटेनर ट्रक से 4 क्विंटल से अधिक गांजा बरामद
- रिपोर्ट- मंजय वर्मा
मीरजापुर: जनपद मीरजापुर में पुलिस को मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है। थाना लालगंज व एसओजी/सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए राजापुर मोड़ के पास एक कंटेनर ट्रक (संख्या NL 01 Q 7128) से 1.5 करोड़ रुपये मूल्य का 4.24 क्विंटल अवैध गांजा बरामद किया है। इस कार्रवाई में दो अंतर्राज्यीय शातिर गांजा तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान:
चन्द्रमणि नायक पुत्र बाल्मिकी नायक, निवासी कुडुताई, थाना तारासिंह, जनपद गंजम, उड़ीसा (उम्र 34 वर्ष)
जोगेन्द्र नायक पुत्र सीमांचल नायक, निवासी कुड़ुताई घाटीपाली, थाना तारासिंह, जनपद गंजम, उड़ीसा (उम्र 31 वर्ष)
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध सख्त अभियान चलाने के निर्देश के क्रम में यह कार्रवाई की गई। मुखबिर से प्राप्त सूचना पर पुलिस टीम ने ट्रक को रोका, जिसकी तलाशी के दौरान ड्राइवर सीट के पीछे प्लाईवुड से बने केबिन में छिपाया गया भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि तस्कर यह गांजा उड़ीसा से लेकर प्रयागराज भेज रहे थे। ट्रक को धारा 207 एमवी एक्ट के अंतर्गत सीज कर दिया गया है और आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/60 के तहत मुकदमा थाना लालगंज में पंजीकृत कर उन्हें न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तारी की कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम में थे:
थानाध्यक्ष लालगंज संजय सिंह
उप-निरीक्षक अजय कुमार मिश्र व शिवकरन सिंह
निरीक्षक राजीव कुमार सिंह (प्रभारी एसओजी)
उप-निरीक्षक मानवेन्द्र सिंह (प्रभारी सर्विलांस)
यह कार्रवाई जनपद में कानून-व्यवस्था व नशा तस्करी पर कड़ा प्रहार मानी जा रही है।
