आईडीएफ ने गाजा के मध्य क्षेत्रों में नागरिकों को तत्काल निकासी की चेतावनी जारी की

नुसेरात, अल-ज़हरा और अल-मुग़रका समेत कई इलाकों को खाली करने का आदेश

तेल अवीव (इज़राइल), 28 जून। इज़राइली रक्षा बल (IDF) ने गाजा पट्टी के मध्य क्षेत्रों के नागरिकों को तत्काल प्रभाव से अपने-अपने इलाकों को खाली करने की चेतावनी जारी की है। यह चेतावनी IDF के अरबी प्रवक्ता अविचाई अडरई द्वारा जारी की गई है।

चेतावनी में कहा गया है कि “गाजा पट्टी के नुसेरात, अल-ज़हरा, अल-मुग़रका, अल-नुज़हा, अल-बादी, अल-बुसमा, अल-बुस्तानीम, बदर, अबू हुरैरा, अल-रुदा और अल-सफा इलाकों में आईडीएफ ज़बरदस्त सैन्य कार्रवाई कर रही है। इन क्षेत्रों में किसी भी स्थान से यदि रॉकेट दागे जाते हैं या आतंकियों द्वारा उपयोग किया जाता है, तो वहां पर हमला किया जाएगा।”

IDF ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी सुरक्षा के लिए तत्काल दक्षिण की ओर अल-मावासी क्षेत्र में चले जाएं और किसी भी हाल में युद्ध क्षेत्र में वापसी न करें। बयान के अंत में कहा गया है, “आतंकी संगठन लगातार आपको संकट की ओर धकेल रहे हैं — कृपया तुरंत निकासी करें।”

Leave A Reply

Your email address will not be published.