सीओ तृतीय सर्वम सिंह का सम्मान समारोह आयोजित, “कलम की ताकत पत्रकार महासंगठन” ने किया भव्य स्वागत

अलीगढ़: “कलम की ताकत पत्रकार महासंगठन – जिद है बदलाव की” के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर आरिफ अली खान के नेतृत्व में आज अलीगढ़ में सीओ तृतीय सर्वम सिंह का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उनके उत्कृष्ट कार्य, जनसंपर्क कौशल और सजग व्यवहार के प्रति सराहना प्रकट करना था।
कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सर्वम सिंह को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और उनके कर्तव्यनिष्ठा व जनहित में किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। प्रदेश अध्यक्ष रजनी रावत ने भी उन्हें बुके भेंट कर सम्मान प्रकट किया।
कार्यक्रम के दौरान संगठन ने अपने मूल उद्देश्य — समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना — को दोहराते हुए अपनी प्रतिबद्धता जताई।
कार्यक्रम ने पत्रकारिता और प्रशासन के बीच सौहार्दपूर्ण संबंधों को और प्रगाढ़ करने का संदेश दिया।।प्रमुख रूप से प्रमोशन अधिकारी असलम खान, मंडल अध्यक्ष लोकेश सिंगल, प्रदेश पवन गांधी,प्रदेश महामंत्री अधिवक्ता संघ शकील कुरेशी, आदिल कुरेशी, वीके सैनी तथा महिला विंग से शबनम ,इस अवसर पर उपस्थित पत्रकारों में चौधरी कासिम हसन, भानु प्रकाश सैनी, , फैसल खान, सदफ खान, रूप किशोर राठी, वकील अहमद, अकील अहमद, शकील अहमद और नवी शेर सहित अनेक पत्रकार मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.