रामपुर। Rampur में रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में गुरुवार को होली मिलन समारोह बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस अधिकारी-कर्मचारी और उनके परिवारजन शामिल हुए और रंगों के पर्व को आपसी भाईचारे के साथ मनाया।
समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि होली मिलन समारोह का मुख्य उद्देश्य पुलिस परिवारों के बीच आपसी संबंधों को मजबूत करना और सामूहिक खुशी का वातावरण बनाना है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन पुलिस बल के भीतर एकता, सहयोग और आपसी समन्वय की भावना को और अधिक सुदृढ़ करते हैं।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और उनके परिवारजन मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और रंगों के साथ पर्व की खुशियां साझा कीं। पूरे कार्यक्रम के दौरान उल्लास और सौहार्द का माहौल देखने को मिला।
khabre junction
