नई दिल्ली। होली 2026 को लेकर इस बार लोगों के मन में काफी भ्रम है क्योंकि साल का पहला चंद्र ग्रहण भी होली के आसपास पड़ रहा है। हर साल की तरह इस बार भी होलिका दहन होली से एक दिन पहले पूर्णिमा तिथि को मनाया जाएगा।
होलिका दहन 2026
चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि पर होलिका दहन 3 मार्च 2026 को होगा। इस दिन दोपहर 2:26 बजे से शुरू होने वाला चंद्र ग्रहण शाम 6:24 बजे तक रहेगा। हालांकि, होलिका दहन का शुभ समय शाम 6:27 बजे से रात 8:49 बजे तक निर्धारित किया गया है। पूजन प्रदोष काल में होगा, इसलिए चंद्र ग्रहण का पूजा पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
होली 2026
होलिका दहन के अगले दिन यानी 4 मार्च 2026 को होली का पर्व मनाया जाएगा। यह पर्व चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को पड़ता है। देशभर में इस दिन लोगों द्वारा गिले-शिकवे मिटाकर एक-दूसरे पर रंग फेंके जाते हैं और होली प्रेम और भाईचारे का प्रतीक बनकर उभरती है। मथुरा और वृंदावन में तो होली की धूम और भी खास देखने को मिलती है।
इस तरह, इस साल होलिका दहन 3 मार्च और होली का त्योहार 4 मार्च को मनाया जाएगा।
khabre junction
डिस्क्लेमर- यहां दी गई जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं। khabrejunction.com इनकी पुष्टि नहीं करता।
